कानपुर से शुक्लागंज जाने वाले एक माह तक नहीं जा सकेंगे पुराने पुल से, जानिए इसका कारण
अधिशासी अभियंता अजय कुमार वर्मा ने बताया कि मिश्रा कॉलोनी की सड़क छह मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। पुराने पुले का रास्ता बंद कर दिया गया है। इसमें सिर्फ दो पहिया वाहन सवार ही जा सकते हैं। बड़े वाहन सवार नए कैंट पुल का प्रयोग कर सकते हैं।
कानपुर, जेएनएन। शुक्लागंज की मिश्रा कॉलोनी की सड़क बनने की वजह से पुराने पुल से वाहन शहर की ओर नहीं आ पाएंगे। इसके लिए उन्हेंं वाहन सवार नए गंगापुल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्थिति अगले एक माह तक रहने वाली है। कई वर्ष से शुक्लागंज की मिश्रा कॉलोनी की सड़क जर्जर हालत में है। वाहन सवारों को यहां से गुजरने में दोगुना समय लग जाता है। इसके साथ ही हिचकोले गड्ढों से उड़ती धूल से राहगीर व आसपास के लोग बहुत प्रभावित थे। कई बार लोगों ने सड़क बनवाने की मांग की थी, बजट के आभाव से सड़क नहीं बन पा रही थी। पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क पर काम शुरू कर दिया है।
अधिशासी अभियंता अजय कुमार वर्मा ने बताया कि मिश्रा कॉलोनी की सड़क छह मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। पुराने पुले का रास्ता बंद कर दिया गया है। इसमें सिर्फ दो पहिया वाहन सवार ही जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर से आने व जाने वाले बड़े वाहन सवार नए कैंट पुल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही मगरवाड़ा से से होकर वाहन सवार कानपुर आ व जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के डायवर्जन के लिए गंगाघाट पुलिस को पत्राचार किया गया है।
कैंट के आसपास रहने वाले लोगों की बढ़ेगी मुसीबत
कैंट में बन रहे झाड़ीबाबा पड़ाव पुल की वजह से जगह-जगह खोदाई से सड़क जर्जर हो चुकी है। इनसे उडऩे वाली धूल से लोग परेशान हैं। अब यह समस्या दोगुनी हो जाएगी, क्योंकि कानपुर से आने व जाने वाले वाहनों का दबाव पड़ेगा।