Move to Jagran APP

भगवान महावीर के सिद्धांत जीवन के लिए वरदान

मानव सफल जीवन के लिए लाख जतन करता है, फिर भी उसे सफलता नहीं मिलती। इसका कारण तनाव और मन की अशांति है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 05:23 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 05:23 PM (IST)
भगवान महावीर के सिद्धांत जीवन के लिए वरदान
भगवान महावीर के सिद्धांत जीवन के लिए वरदान

जागरण संवाददाता, कानपुर : मानव सफल जीवन के लिए लाख जतन करता है, फिर भी उसे सफलता नहीं मिलती। इसका कारण तनाव और मन की अशांति है। ये बातें श्री जैन श्वेतांबर स्थानकवासी संघ द्वारा कैनाल रोड कैंट में आयोजित प्रेसवार्ता में जैन संत आशीष मुनि जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि हमें धर्म के मार्ग पर चलते हुए जीवन का निर्वाह करना चाहिए। हमें भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए।

loksabha election banner

उत्तम मुनि ने कहा कि यदि मनुष्य अशांति के वातावरण में अ¨हसा का मार्ग अपना ले तो समाज में सभी प्रकार के संघर्ष समाप्त हो जाएंगे। भगवान महावीर ने अनेकांतवाद को 20 वीं सदी के सापेक्षबाद के रूप में सिद्ध किया। आशीष मुनि ने कहा कि जैन मुनि जीवन में दीक्षित हो अ¨हसा अनेकांतवाद का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अक्षत मुनि ने बताया कि हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना चाहिए।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दौलत राम जैन, रिषभ जैन विरानी, ज्ञानेंद्र कुमार, प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष दिलखुश जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन, धनंजय जैन, ज्ञानेंद्र उपस्थित रहे।

चातुर्मास करेंगे संत

27 जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा। नेपाल से आए संत आशीष मुनि, अक्षत मुनि और उत्तम मुनि चार अगस्त तक शहर में रहेंगे। वे लोगों को सत्य, अ¨हसा, परमो धर्म, नैतिकता, क‌र्त्तव्य पालन आदि का पाठ पढ़ाएंगे। तीनों संत खोया बाजार स्थित जैन श्वेतांबर स्थानक वासी संघ (माता रुक्मिणी भवन) में रहेंगे।

21 को सर्वधर्म सम्मेलन

21 जून को डॉ. आरसी पटेल द्वारा लाजपत भवन मोतीझील में सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। तीनों संत इसमें भाग लेंगे।

भगवान पाश्‌र्र्वनाथ के दर्शन कर मांगी समृद्धि

कानपुर : श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जनरलगंज में सोमवार को भगवान पाश्‌र्र्वनाथ की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। रथ पर विराजमान भगवान पाश्‌र्र्वनाथ के दर्शन कर भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा में एरावत हाथी पर विराजमान भगवान पाश्‌र्र्वनाथ की जगह- जगह आरती की गई। श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते रहे। जब यात्रा मंदिर आई तो भगवान का अभिषेक किया गया। प्रश्नत्तोरी प्रतियोगिता में बच्चों संग बड़ों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर सभापति पदम कुमार जैन, अजीत जैन, प्रदीप जैन, रोहित जैन, संजय जैन, राहुल जैन आदि उपस्थित रहे। - ( जासं)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.