गैस गोदाम से 30 मीटर की दूरी पर कूड़े के ढेर में किसी ने लगा दी आग, मची अफरातफरी
रतनलाल नगर एसबीआई बैंक के पीछे डेढ़ वर्ष से कूड़े का ढेर लगा रहता है। सफाई कर्मचारी यहीं पर ही कूड़ा डाल जाते हैं। बुधवार सुबह किसी ने कूड़े में आग लगा दी। धू-धू कर जला तो लोगों ने दमकल को सूचना दी।
कानपुर, जेएनएन। रतनलाल नगर एसबीआई बैंक के पीछे डेढ़ वर्ष से कूड़े का ढेर लगा रहता है। सफाई कर्मचारी यहीं पर ही कूड़ा डाल जाते हैं। बुधवार सुबह किसी ने कूड़े में आग लगा दी। धू-धू कर जला तो लोगों ने दमकल को सूचना दी। आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। वहीं कूड़े के पास में ही गैस एजेंसी है। अगर वहां तक लपटें जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
क्षेत्रीय पार्षद विधि राजपाल ने बताया कि कूड़े के ढेर को कम करने के लिए सफाई कर्मचारी ही आग लगाकर कम कर देते हें। कई बार उन्होंने कर्मचारियों को मना किया, लेकिन कोई मानता नहीं। उन्हेांने बताया कि जिस जगह आग लगी थी। उससे गैस गोदाम 30 मीटर की दूरी पर है। जब आग लगी तो लोग लाइन लगाकर सिलिंडर ले रहे थे। जैसे ही लपटें उठी तो सभी दूर भाग गए। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस और दमकल की गाड़ी को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने जल्द आग पर काबू पा लिया। जानेल अधिकारी ओम नारायण ने बताया कि कूड़ा जलने की जानकारी पार्षद ने दी। इस संबंध में कर्मचारियों से पूछताछ करेंगे।
यहां हमेशा सुलगता रहता है कूड़ा
तात्याटोपेनगर बाईपास, बर्रा आठ हाईवे, बर्रा गांव, बर्रा दो, जागेश्वर अस्पताल परिसर, साइड नंबर वन के पास