Move to Jagran APP

सहेजे जाएंगे भारतीय लोक उत्सव, पहली बार जारी होगा गणपति बप्पा मोरिया का सिक्का Kanpur News

तीन सितंबर को मुंबई टकसाल जारी करेगी गणेश चतुर्थी स्मारक सिक्का एक तरफ लिख है गणेश चतुर्थी व दूसरी तरफ है गणेश पूजा का दृश्य।

By Edited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 01:31 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 10:49 AM (IST)
सहेजे जाएंगे भारतीय लोक उत्सव, पहली बार जारी होगा गणपति बप्पा मोरिया का सिक्का Kanpur News
सहेजे जाएंगे भारतीय लोक उत्सव, पहली बार जारी होगा गणपति बप्पा मोरिया का सिक्का Kanpur News

कानपुर, [बृजेश दुबे]। लोक उत्सव भारतीय संस्कृति का अहम अंग है। इनके बिना भारतीय संस्कृति की कल्पना नहीं की जा सकती। आर्थिक और सामाजिक बदलाव के वाहक ये लोक उत्सव अब भारतीय टकसाल की कार्यशैली में भी बदलाव ला रहा है। भारत सरकार की टकसालें भारतीयों के रग-रग में बसे इन लोक उत्सव को स्मारक सिक्कों के रूप में सहेजने जा रही हैं।
वर्ष 2018-19 के प्रयागराज कुंभ के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का जारी करने वाला भारतीय प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआइएल) मुंबई अब गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में गणपति चतुर्थी स्मारक सिक्का जारी करेगा। ये सिक्के गणेश चतुर्थी यानी तीन सितंबर को मुंबई में एक कार्यक्रम में जारी होंगे। एसपीएमसीआइएल में तैयार हो रहे शुद्ध चांदी के इन सिक्कों का वजन 40 ग्राम है। इन्हें किसी मूल्य वर्ग में नहीं रखा गया है। भारतीय टकसालें इससे पहले संस्था की मांग पर उनका स्मारक चिह्न तैयार कर देती थीं लेकिन कुंभ स्मृति चिह्न के साथ टकसाल ने स्वत: स्मारक जारी करना शुरू किया है। स्मारक सिक्का निर्माण सलाहकार सुधीर लूणावत के अनुसार यह पहली बार है, जब मुंबई टकसाल अपना अधिकारिक सिक्का किसी देवता पर जारी कर रही है।

loksabha election banner


सिक्के के एक पहलू पर टकसाल का स्मृति चिह्न और ङ्क्षहदी व अंग्रेजी में गणेश चतुर्थी लिखा है जबकि दूसरे पहलू पर गणपति बप्पा की पूजा का दृश्य है। सिक्कों पर भगवान जगन्नाथ भी कोलकाता टकसाल जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा उत्सव के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। यह सिक्का भी तैयार हो गया है। इस सिक्के के एक पहलू पर क्षेत्र धाम लिखने के साथ सुभद्रा, बलराम और श्रीकृष्ण का चित्र उकेरा गया है। वहीं दूसरी ओर रथयात्रा पुरी लिखावट के साथ जगन्नाथ पुरी मंदिर के शिखर एंवं कलश का चित्र अंकित है। 
 सिक्कों की शृंखला होगी जारी
एसपीएमसीआइएल के सूत्रों का कहना है अब ऐसे सिक्कों की शृंखला जारी करने की तैयारी है। स्मारक सिक्कों के रूप में तीन प्रमुख लोक उत्सव शामिल किए जा चुके हैं। अब काली पूजा और दीप मालिका स्मारक सिक्का और मकर संक्रांति पर पोंगल स्मारक सिक्का जारी करने की तैयारी है। इस पर काम चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.