Move to Jagran APP

अगले सप्ताह 47 हजार युवा चुनेंगे प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, ईवीएम से होगा मतदान

पूरे प्रदेश से 14 दावेदार, कानपुर में सर्वाधिक 8384 मतदाता, 30 नवंबर को आएगा परिणाम।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 03:50 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:47 AM (IST)
अगले सप्ताह 47 हजार युवा चुनेंगे प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, ईवीएम से होगा मतदान
अगले सप्ताह 47 हजार युवा चुनेंगे प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, ईवीएम से होगा मतदान
कानपुर, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को राजनीति की एबीसीडी में पारंगत करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगले सप्ताह यूथ कांग्रेस के चुनाव होंगे जिसमें 47 हजार युवा अपने अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष पद की दौड़ में शहर से एक प्रत्याशी मैदान में है।
यूथ कांग्रेस के लिए सदस्य बनाने की प्रक्रिया बीते माह समाप्त हुई थी। साथ ही चुनाव प्रक्रिया की घोषणा भी कर दी गई। यूथ कांग्रेस में अध्यक्ष समेत दो उपाध्यक्ष और दो सुरक्षित पदों के लिए 23, 24 और 25 नवंबर को चुनाव होने हैं। इस चुनाव में प्रदेश के 47,965 युवा मतदान करेंगे।
मतदान इलेक्ट्रानिक मशीन से होगा जिसका परिणाम 30 नवंबर को आएगा। बता दें कानपुर नगर में अन्य जिलों की अपेक्षा ज्यादा मतदाता 8,384 हैं। एक मतदाता पांच वोट दे सकेगा। अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश से 14 दावेदार मैदान में हैं। इसमें एक प्रत्याशी शहर से भी दावेदारी कर रहा है। जिला स्तरीय अन्य पदों के लिए भी दावेदार मैदान में हैं।
तीसरा है चुनाव
यूथ कांग्रेस का पहला चुनाव 2010 में हुआ था जिसमे गोंडा के तरुण पटेल अध्यक्ष बने। दूसरा चुनाव 2013 में हुआ जिसमें उन्नाव के अभिनव परिहार अध्यक्ष बने। इस बार होने वाला तीसरा चुनाव पांच वर्ष बाद हो रहा है।  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.