चुनावी मैदान में उतरे व्यापार मंडल के बड़े-बड़े नाम, जानिए किस-किस ने भरा पर्चा
33 पदों पर हो रहे कानपुर उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के लिए 47 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन।
By AbhishekEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 02:44 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 04:09 PM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन कई बड़े-बड़े नेता मैदान में उतर आए। जिस तरह प्रत्याशियों ने उत्साह दिखाया है, उसने सभी को दिखा दिया है कि व्यापार मंडल का एक बड़ा वर्ग चुनाव चाहता है न कि मनोनयन। बुधवार को 16 नामांकन हुए थे तो गुरुवार को 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 33 पदों पर हो रहे चुनाव के लिए 47 नामांकन हो चुके हैं। माना जा रहा है कि कुछ पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे।
गुरुवार को कानपुर कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष काशी प्रसाद शर्मा, महेश मेघानी, राजेंद्र शुक्ला, टीकम चंद्र सेठिया ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा उत्तर जिला महामंत्री सुनील बजाज के अलावा बालकृष्ण गुप्ता, सीपी ओमर, देवी खन्ना ने पर्चे भरे। वर्तमान महामंत्री विनोद गुप्ता के साथ जितेंद्र जायसवाल, बलदेव लखमानी ने महामंत्री के लिए पर्चे भरे। उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण आनंद, अनिल गुप्ता, केशव प्रसाद गुप्त, नवनीत जायसवाल, दीपक सिंह, प्रेमचंद्र शुक्ल, विनय अरोड़ा ने नामांकन कराए। कोषाध्यक्ष के लिए नीरज दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, राहुल दीक्षित, विशाल मिश्रा मैदान में हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें