Move to Jagran APP

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में गई जालौन के चार लोगों की जान

कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर से रात साढ़े आठ बजे रवाना हुई थी बस सूचना मिलते ही घरों में मचा कोहराम परिजन हुए रवाना।

By AbhishekEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 04:30 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 04:37 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में गई जालौन के चार लोगों की जान
यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में गई जालौन के चार लोगों की जान
उरई (जालौन), जागरण संवाददाता। जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर से दिल्ली के लिए चली निजी बस यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह पांच बजे हादसे का शिकार हो गई। ब्रेक फेल होने से आगे जा रहे डंपर से तेज गति से टकराने के बाद बस पलट गई। हादसे में काल के गाल में समाए नौ लोगों में जिले के चार लोग शामिल हैं। जिसमें दो महिलाएं भी हैं। इनमें कुछ लोग होली का पर्व मनाकर लौट रहे थे। घायलों में मासूम समेत जिले के 17 लोग शामिल हैं। जैसे ही हादसे की खबर मिली, संबंधित लोगों के घरों में कोहराम मच गया। काफी लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
मदारीपुर से जगदंबा बस सर्विस की शताब्दी बस दिल्ली के लिए रात साढ़े बजे चली थी। सुबह का समय होने के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पूरी रफ्तार में जा रही थी। आगरा से नोएडा की तरफ जाते समय भीषण हादसा हो गया। ट्रक का टायर फटने से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। बस में अपनी नातिन दस वर्षीय छोटू को दवा दिलाने जा रहे कुठौंद थाना क्षेत्र के एको गांव निवासी 75 वर्षीय विश्वनाथ तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि छोटा बेटा राजेश दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है, जहां पर वह जा रहे थे। बावली गांव निवासी करन सिंह अपनी पत्नी विनीता के साथ बस में सवार थे, हादसे में विनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करन सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। पंडितपुर निवासी आनंद कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार की हालत गंभीर है, उनके हाथ और पैर बस की चादर से कट गए।
हादसे में मृतकों व घायलों की सूची
मृतक
-विनीता पत्नी करन, बावली कुठौंद
- अरुण पुत्र दयाप्रसाद बिचौली, कुठौंद
- सुमन पत्नी संतोषी हथेरी जालौन
- विश्वनाथ तिवारी, एको कुठौंद
ये हुए घायल
कल्लू पुत्र लालू हाजीपुर कुठौंद
- लाल सिं पुत्र हरनारायण सिरसा कलार
- दीनू पुत्र जागेश्वर ग्राम ऊद, सिरसा कलार
- जयपाल पुत्र मोहन सिंह, कुठौंद
- आनंद पुत्र बृजमोहन, बावली कुठौंद
- कर्ण पुत्र बृजमोहन बावली कुठौंद
- शिवांग पुत्र कर्ण बावली कुठौंद
- अजय पुत्र रामचरण मड़ोरा,कुठौंद
- सुधीर मदारीपुर, कुठौंद
- निहाल पुत्र सुधीर सिंह, मदारीपुर कुठौंद
- सुषमा पत्नी सुधीर सिंह, मदारीपुर
- भगवान सिंह पुत्र गुरुदयाल, कुठौंद
- अखिलेश पुत्र लाल सिंह, जखा, सिरसा कलार
- अरुण कुमार पुत्र छेदालाल, मदारीपुर,
- प्रकाश चन्द्र पुत्र मनमोहन एको कुठौंद
- सौरभ पुत्र भगवान सिंह, कुठौंद
- गुडिय़ा उर्फ सीमा पत्नी अरुण कुमार , कुठौंद 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.