फोटो खिंचवाने की होड़ में सभा का मंच टूटा, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष गिरे
समाजवादी विकास, विजन व समाजिक न्याय पद यात्रा के समापन रविवार को फेथफुलगंज में सभा।
By Edited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 12:11 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 10:53 AM (IST)
कानपुर,जागरण संवाददाता। समाजवादी विकास, विजन व समाजिक न्याय पद यात्रा के समापन रविवार को फेथफुलगंज में आयोजित सभा में फोटो खिंचवाने की होड़ में तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इससे मंच टूट गया। मंच पर मौजूद पार्टी के पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी गिर गए। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आई हैं।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी केंद्र और राज्य सरकार के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्रवार पदयात्रा निकाली जा रही है। इसका समापन अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सभा करके किया गया। छावनी विधानसभा क्षेत्र की यात्रा के समापन पर फेथफुलगंज में तिराहा मस्जिद के पास सभा आयोजित की गई है।
यात्रा के प्रभारी और पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा को माला पहने और फोटो खिंचवाने के लिए मंच पर पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता चढ़ गए। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उतरने के लिए कहा भी लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। अधिक भार के कारण मंच टूट गया। रामआसरे विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन खान, मोहम्मद हसन रोमी, अकील मंसूरी, शादाब, आशू खान, महबूब अंसारी, मिंटू यादव, वकील अंसारी, लाल कुरैशी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता गिर गए। जिससे अफरातफरी मच गयी। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है। पार्टी के नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन खां ने बताया कि मंच टूट गया था, कोई घायल नहीं हुआ है। हल्की फुल्की चोट आई है। इस अवसर पर अंबर कुमार त्रिवेदी, संजय कुमार सिंह, कुलदीप कुतुबुद्दीन आदि थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें