Move to Jagran APP

दिनदहाड़े खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पूर्व प्रधान का बेरहमी से कत्ल, पत्नी को किया मरणासन्न Unnao News

हमलावरों ने खेत में दौड़ा-दौड़ा कर दंपती पर कुल्हाड़ी से कई वार किए।

By AbhishekEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 05:33 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 05:33 PM (IST)
दिनदहाड़े खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पूर्व प्रधान का बेरहमी से कत्ल, पत्नी को किया मरणासन्न Unnao News
दिनदहाड़े खेत में दौड़ा-दौड़ा कर पूर्व प्रधान का बेरहमी से कत्ल, पत्नी को किया मरणासन्न Unnao News

उन्नाव, जेएनएन। पत्नी के साथ जा रहे पूर्व प्रधान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पति-पत्नी को खेत में दौड़ा दौड़ाकर कुल्हाड़ी से कई वार किए। पूर्व प्रधान की मौत हो गई, उनकी पत्नी को मरणासन्न हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधान की हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर एएसपी व एसडीएम ने घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल की।

loksabha election banner

छाछीराई खेड़ा के पूर्व प्रधान मोहनलाल कुरील (50) गुरुवार को पत्नी अंजू (44) के साथ करीब 11 बजे बाइक से सुमरेपुर जा रहे थे। सुमेरपुर दंगल स्थल पर चकरोड के पास काम कर रहे मनरेगा मजदूरों से वह बातचीत करने लगे। इस दौरान दो लोग बाइक से आए और हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पूर्व प्रधान मोहनलाल और उनकी पत्नी अंजू को दौड़ा लिया। मजदूर भागने लगे और पति-पत्नी भी जान बचाने को खेत में घुस गए। इस पर हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा उनपर कुल्हाड़ी से कई वार करके मरणासन्न कर दिया। दोनों को मरा समझते हुए हमलावर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान और उसकी पत्नी को गंभीर हालत में सुमरेपुर पीएचसी पहुंचाया। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन इस बीच रास्ते में मोहनलाल की मौत हो गई। अंजू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व प्रधान की हत्या की सूचना मिलते ही गांव में दहशत फैल गई। पीएचसी में घायल अंजू ने इंस्पेक्टर अजय त्रिपाठी को दिये बयान में गांव के नागेंद्र सिंह और सतेंद्र सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया। एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.