Move to Jagran APP

..और अब सितंबर से भरें कानपुर से मुंबई के लिए उड़ान

जागरण संवाददाता, कानपुर : कानपुर-दिल्ली के बीच उड़ान सफल होने के बाद शहरवासियों को जल्द ही मुंबई की उ

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Jul 2018 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jul 2018 05:11 PM (IST)
..और अब सितंबर से भरें कानपुर से मुंबई के लिए उड़ान
..और अब सितंबर से भरें कानपुर से मुंबई के लिए उड़ान

जागरण संवाददाता, कानपुर : कानपुर-दिल्ली के बीच उड़ान सफल होने के बाद शहरवासियों को जल्द ही मुंबई की उड़ान मिलेगी। कानपुर -दिल्ली के बीच उड़ान भर रहे स्पाइस जेट ने शहरवासियों को यह सुविधा देने के लिए फैसला लिया है। कानपुर दिल्ली का 78 सीटर विमान फुल होने के बाद स्पाइस जेट के अधिकारी उत्साहित हैं। सर्वे सफल रहा तो सितंबर माह से मुंबई की उड़ान शुरू हो सकती है।

prime article banner

कानपुर से मुंबई के लिये प्रतिदिन कितने यात्रियों का आवागमन है। इसका सर्वे इसी माह लखनऊ के अमौसी और दिल्ली के एयरपोर्ट पर यात्रियों का लोड देखा जाएगा।

स्पाइस जेट एयरलाइंस के रीजनल मैनेजर बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मुंबई की उड़ान प्रस्तावित है। कानपुर से यात्रियों का लोड, कितना किराया होना चाहिए? कानपुर से मुंबई की उड़ान का समय क्या होना चाहिए? इन सभी पहलुओं पर विचार चल रहा है।

बताते चलें कि लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाले यात्रियों में कानपुर के यात्री अधिक होते हैं।

- - - - - - - - - - - - - - -

आइएलएस के लिये कोशिशें तेज

नागरिक उड्डयन मंत्रालय से स्पाइस जेट अधिकारियों ने गुहार लगाई है कि कोहरा शुरू होने से पहले स्वीकृत किया गया नया आइएलएस (इंस्ट्रूमेंट्स लैंडिंग सिस्टम) लगा दें।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ये मानकर चलता है कि 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक भीषण कोहरा पड़ता है। अहिरवां से विमानों की संख्या बढ़ने वाली हैं, ऐसे में आइएलएस के बगैर उड़ान प्रभावित होगी।

बताते चलें कि अहिरवां में पुराना आइएलएस लगा है जिसे देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कानपुर के लिये नया आइएलएस स्वीकृत किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK