Move to Jagran APP

कानपुर से मुंबई के लिए अभी नियमित उड़ान नहीं, क्या हो सकती है वजह

वर्तमान में कानपुर से मुंबई के लिए एक दिन छोड़कर विमान उड़ान भर रहा है यात्रियों की संख्या बढ़ने पर यह नियमित हो सकता है। वहीं 26 अक्टूबर से अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की गई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 09:34 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 01:33 PM (IST)
कानपुर से मुंबई के लिए अभी नियमित उड़ान नहीं, क्या हो सकती है वजह
कानपुर से मुंबई के लिए नियमित उड़ान का शेड्यूल जारी हुआ था।

कानपुर, जेएनएन। अनलॉक में घरेलू विमान सेवाओं को अनुमति मिली तो चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद की नियमित उड़ान की उम्मीद बंधी हैं। दिल्ली के लिए फ्लाइट नियमित उड़ान भर रही है। यात्री कम होने से मुंबई के लिए अभी एक दिन छोड़कर विमान उड़ रहा है। वहीं, नियमित फ्लाइट के लिए यात्री न मिलने से शुरुआत होने में ही दिक्कतें हैं।

loksabha election banner

कई चरणों में निरस्त हुई मुंबई की फ्लाइट

विमान कंपनी ने चकेरी एयरपोर्ट से 25 मई 2020 से दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित उड़ान शुरू करने का शेड्यूल जारी किया था। इसके तुंरत बाद मुंबई की फ्लाइट को 31 मई तक के लिए निरस्त कर दिया था। कई चरणों में मुंबई की फ्लाइट लगातार निरस्त होती रही। फिर सितंबर में मुंबई और अहमदाबाद के लिए नियमित उड़ान की घोषणा की गई।

15 सितंबर से मुंबई की फ्लाइट शुरू हुई, लेकिन यह सप्ताह में चार दिन ही उड़ान भर रही है। नियमित फ्लाइट पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उधर, अहमदाबाद के लिए भी कोरोना संक्रमण के चलते विमान कंपनी के निर्णय नहीं लेने के कारण अगस्त से लगातार निरस्त हो रही थी। अब एक बार फिर 26 अक्टूबर से इसे चलाने की घोषणा की गई है।

नहीं मिल पा रहा यात्री लोड

सूत्र बताते हैं कि यात्री लोड न मिलने से विमान कंपनी मुंबई की नियमित उड़ान शुरू करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। दरअसल, एयरपोर्ट अथारिटी से उड़ान की अनुमति मिलने के बाद विमान कंपनियों को स्लॉट दिया जाता है। स्लॉट लेने के बाद विमान शुरू करना मजबूरी होता है। बीच में बंद करने पर विमान कंपनी को नुकसान होता है। यही कारण है कि मुंबई की दूसरी नियमित फ्लाइट पर अभी कोई निर्णय नहीं हो पा रहा है।

इंडिगो ने भी नहीं की कोई पहल

लॉकडाउन से पहले विमान कंपनी इंडिगो ने भी दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के लिए दो-दो फ्लाइट शुरू करने की इच्छा जताई थी। इन रूटों पर विमान शुरू करने की रूपरेखा के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक और हैंगर का निर्माण भी शुरू करा दिया था। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, कोविड संक्रमण के चलते कंपनी ने अभी तक कोई पहल नहीं की है।

बोइंग में औसतन 160, क्यू-400 में 60 यात्री

दिल्ली के लिए 78 सीटर क्यू-400 विमान उड़ाया जा रहा है। प्रतिदिन औसतन 60-65 यात्री सफर कर रहे हैं। मुंबई की अल्टरनेट विमान सेवा के लिए 185 सीटर बोइंग उड़ान भरता है। इसमें औसतन 140-160 यात्री सफर कर रहे हैं।

  • उड़ान शुरू करने का निर्णय विमान कंपनी का है। एयरपोर्ट अथॉरिटी उन्हें स्लॉट निर्धारित कर देती है। यात्री लोड का अंदाजा विमान सेवा शुरू होने के बाद ही बेहतर लगाया जा सकता है। -बीके झा, एयरपोर्ट डायरेक्टर।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.