Move to Jagran APP

Lockdown-4.0: कानपुर से मुंबई की हवाई उड़ान को लगा ग्रहण, 31 मई तक सभी फ्लाइट रद

कानपुर चकेरी एयरपोर्ट से नई दिल्ली की उड़ान शुरू हो चुकी है आने वाले यात्रियों को होमक्वारंटाइन की मुहर लगाकर घर भेजा जा रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 03:00 PM (IST)
Lockdown-4.0: कानपुर से मुंबई की हवाई उड़ान को लगा ग्रहण, 31 मई तक सभी फ्लाइट रद
Lockdown-4.0: कानपुर से मुंबई की हवाई उड़ान को लगा ग्रहण, 31 मई तक सभी फ्लाइट रद

कानपुर, जेएनएन। लॉकडाउन-4.0 में सशर्त छूट के साथ कानपुर से भी हवाई उड़ानें शुरू हुईं लेकिन पहले ही दिन से मुंबई की उड़ान में ग्रहण लग गया। पहले और दूसरे दिन भी फ्लाइट रद रहने के बाद अब इसे मई के अंत के लिए कैंसिल कर दिया गया है। वहीं नई दिल्ली की उड़ान जारी है।

loksabha election banner

मुंबई से कानपुर आने वाली फ्लाइट 31 मई तक रद रहेगी, कानपुर से दिल्‍ली की फ्लाइट चलती रहेगी। मंगलवार को दिल्ली से आयी उड़ान दोपहर 12.10 बजे 70 यात्रियों को लेकर अहिरवां एयरपोर्ट पहुंची। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन की मोहर लगाकर घरों को भेजा गया। अहिरवां से दिल्‍ली के लिए 42 लोगों को लेकर दोपहर 12.45 बजे फ्लाइट रवाना हुई। दिल्ली से आए यात्रियों में एक यात्री ऐसे भी थे जो मुंबई की फ्लाइट रद होने की वजह से दिल्‍ली से कानपुर होकर आए।

मुंबई से दिल्ली के रास्ते घर आए श्याम नगर निवासी शिवम कुमार ने कहा कि बड़ी मुश्किलों से मुंबई से दिल्‍ली की फ्लाइट मिल सकी। फिर कनेक्टिंग फ्लाइट से कानपुर पहुंचा। एयरपोर्ट डायरेक्टर बीके झा ने बताया कि दूसरे दिन मंगलवार को फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंची। 70 यात्री दिल्‍ली से आए हैं। जबकि, 42 लोगों को दिल्ली भेजा गया है। वहीं, अहिरवां से मुंबई की सभी उड़ाने 31 मई तक के लिए रद हैं।

दिल्ली से लौटे यात्रियों ने कही ये बात

  • दिल्‍ली की एक कंपनी में जॉब करती हूं। लॉकडाउन से पहले छुट्टी पर रिश्तेदार के घर गई थीं। लॉकडाउन होने पर वहीं रही। घर लोटने की खुशी है। -सुबोध, एचएएल टाउन शिप
  • दिल्‍ली में जॉब करते हैं। लॉकडाउन होने से वापस नहीं आ सके थे। मंगलवार का टिकट मिला तो वापस आए हैं। -सत्यम, विकास नगर
  • काफी दिनबाद ऑफिस खुले हैं। कंपनी के काम के चलते दिल्‍ली जा रहे हैं। वो तो अच्छा हुआ कि सोमवार की फ्लाइट नहीं थी। नहीं तो परेशान हो जाते। -अबीना, किदवई नगर
  • चौथे लॉकडाउन में दफ्तर आदि खुल गए हैं। इतने दिन तो घर पर रहे, पर अब तो दफ्तर जाना ही पड़ेगा। -सचिन, काकादेव

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.