तेज रफ्तार कार ने वैन में मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोग घायल
सोमवार देर रात रूरा कस्बे में हुआ हादसा, बलेनो सवार युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
By AbhishekEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 01:12 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 04:57 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। रूरा कस्बे में सोमवार रात बलेनो कार ने मोड़ के पास वैन में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वैन सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद बलेनो सवार युवक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।
घाटमपुर के हिरनी गांव निवासी छइया लाल, अपनी पत्नी कांती देवी, बेटी सुचिता, भाभी शुभा शुक्ला व भतीजे अनुज के साथ सोमवार रात अपनी वैन से रसूलाबाद जा रहे थे। वहां इनके बहनोई महेश चंद्र दुबे के यहां अखंड रामायण का आयोजन था। वैन छइया लाल चला रहे थे। देर रात उनकी वैन कानपुर देहात के रूरा कस्बा के नगर पंचायत कार्यालय के पास सामने से आ रही एक बलेनो कार ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तेज आवाज और चीख पुकार सुन कर वहां भीड़ जुट गई।
लोगों ने किसी तरह घायलों को वैन से बाहर निकाला। अनुज गाड़ी में आगे बैठे थे। वह उसी में फंस गए, इस पर वहां पहुंची पुलिस और लोगों की मदद से गाड़ी को काटा गया। इसके बाद उन्हें निकाला जा सका। इधर घटना की सूचना छइयालाल के परिवार को दी गई। रात में ही उनके परिजन यहां पहुंचे और घायलों को नौबस्ता कानपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद बलेनो चालक युवक मौका देख गाड़ी को वहीं छोड़ कर फरार हो गया। लोगों के अनुसार गाड़ी रूरा के ही एक व्यक्ति की है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें