Move to Jagran APP

पूर्व मंत्री गायत्री के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला Hamirpur News

बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने तमंचे से फायर किया दरवाजे पर गोली धंसी।

By AbhishekEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 09:56 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 09:56 AM (IST)
पूर्व मंत्री गायत्री के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला Hamirpur News
पूर्व मंत्री गायत्री के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमला Hamirpur News

हमीरपुर, जेएनएन। सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले में मुख्य गवाह पर रविवार रात बाइक सवार अज्ञात युवकों ने तमंचे से गोली चला दी। हालांकि गोली उनको न लगते हुए घर के दरवाजे पर जा लगी। कोतवाली से चंद कदम दूरी पर हुई घटना से सनसनी फैल गई। गवाह ने तहरीर में दुष्कर्म मामले में पक्षद्रोही हुई महिला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है लेकिन खुद पर हुए हमले को लेकर उस पर कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस फिलहाल हमलावरों की तलाश कर रही है।

loksabha election banner

कोतवाली से चंद कदम दूर अतरौलिया मोहल्ला निवासी रामङ्क्षसह राजपूत ने तहरीर के जरिये बताया कि पूर्व मंत्री के विरुद्ध एक महिला ने लखनऊ के गौतम पल्ली थाना में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में वह मुख्य गवाह है। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला बाद में पक्षद्रोही हो गई और न्यायालय में प्रार्थना पत्र व शपथ पत्र देकर उसे भी गवाही से हटवाने का प्रयास कर रही है।

बावजूद इसके न्यायालय में गवाही के लिए उन्हें 25 अक्टूबर को बुलाया गया है। आरोप लगाया कि महिला उस पर गवाही न देने का दबाव बनाने के लिए कई बार जान से मारने की धमकी दे चुकी है। साथ ही उस पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया था। बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह घर के छज्जे पर टहलने के बाद कमरे में जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो लोग आए और तमंचे से फायङ्क्षरग कर दी। गनीमत रही कि गोली उनके दरवाजे पर जाकर लगी। इसके बाद हमलावर भाग निकले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.