विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महोबा: सरकारी अस्पताल की सीढ़ियों पर लगवाई देवी-देवता वाली टाइल्स, चिकित्साधीक्षक व डॉक्टर समेत पांच पर मुकदमा

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sat, 10 Sep 2022 12:44 PM (IST)

महोबा के कबरई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सीढ़ियों पर देवी देवता के टाइल्स लगवाने पर हिंदू संगठन ने आपत्ति ...और पढ़ें

कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगवाई टाइल्स।
कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगवाई टाइल्स।

महोबा, जागरण संवाददाता। कबरई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीढ़ियों के पास देवी देवताओं वाली टाइल्स लगी देखकर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार की सुबह जमकर हंगामा किया और नाराजगी जताई। पुलिस ने तहरीर लेकर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक, डाक्टर और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

कबरई के मोहल्ला गांधीनगर निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री मयंक तिवारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डा. महेश ने सीढ़ियों के पास जानबूझकर देवी-देवता के चित्र वाले टाइल्स लगवाकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। सीएचसी में तैनात डा. महेश सिंह एवं स्टाफ के लोग शराब पीकर सीढ़ियों के पास लघुशंका करते हैं। इसकी शिकायत चिकित्साधीक्षक डा. गौरव सिंह से की गई तो स्टाफ ने धर्मेंद्र प्रजापति को जान से मारने की धमकी दी गई।

जिला महामंत्री मयंक तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित चिकित्साधीक डा. गौरव सिंह, डा. महेश सिंह व तीन अज्ञात के विरुद्ध धर्म का अपमान करना, धमकी देने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीएमओ डा. डीके गर्ग ने कहा कि डा. गौरव को चिकित्साधीक्षक पद से हटा दिया गया है, डा. महेश को स्थानांतरित किया गया है और मामले की जांच कराई जा रही है।