Move to Jagran APP

प्रधान के घर पर फायरिंग, भाजपा नेता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं प्रधान और दूसरा पक्ष भाजपा किसान मार्चा का जिलाध्यक्ष है। पुलिस को घटनास्थल पर कारतूस के चार खोखे मिले, मामले में कर रही छानबीन।

By AbhishekEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 04:21 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 04:21 PM (IST)
प्रधान के घर पर फायरिंग, भाजपा नेता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा
प्रधान के घर पर फायरिंग, भाजपा नेता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

कानपुर (जेएनएन)। चौबेपुर के गांव में सोमवार की रात प्रधान के घर के बाहर फायरिंग की गई। मामले में प्रधान ने भाजपा नेता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रधान पक्ष सपा तो दूसरा पक्ष भाजपा से जुड़ा है और दोनों के बीच प्रधानी चुनाव की रंजिश भी बताई जा रही है। घटना के बाद से गांव में भी दो धड़े बन गए हैं। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू की है और दोनों पर सतत निगाह रख रही है।

loksabha election banner

उदेतपुर गाव में प्रधान विद्यासागर यादव और धर्मेन्द्र पाल के बीच पंचायत चुनाव की राजनीति को लेकर रंजिश चल रही है। विद्यासागर सपा से जुड़े हैं तो धर्मेंद्र भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पार्टी नेतृत्व ने धर्मेंद्र को ग्रमीण इकाई में किसान मोर्चे का जिलाध्यक्ष बनाया है। बीते दो सप्ताह पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। धर्मेंद्र ने प्रधान के भाई श्रीराम के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था।

सोमवार की रात ग्राम प्रधान ने दरवाजे फायरिंग कर जानलेवा हमले की सूचना पुलिस को दी। प्रधान ने आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल समेत चार लोग रात 11 बजे दरवाजे पर चढ़ आये। वह दरवाजे पर लेटा हुआ था, इन लोगों ने रिवाल्वर से फायरिंग कर उसपर जानलेवा हमला कर दिया। वह किसी तरह बच गया। चौबेपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर भाजपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल पर कारतूस के चार खोखे मिले हैं, मामले की छानबीन की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.