विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फतेहपुर : वाराणसी से नौकरी के लालच में आए युवक पर मतांतरण का बनाया दबाव, मार्केटिंग कंपनी संचालक समेत सात पर मुकदमा

By Abhishek VermaEdited By:
Published: Mon, 20 Jun 2022 07:57 PM (IST)

फतेहपुर में युवक को बंधक बनाकर जबरन मतांतरण कराने का प्रयास किया गया। इस पर युवक ने सात आरोपितों पर ...और पढ़ें

फतेहपुर में मतांतरण की घटना सामने आई है।
फतेहपुर में मतांतरण की घटना सामने आई है।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। शहर क्षेत्र में नाैकरी देने का झांसा देकर दूसरे शहर बुलाकर युवक का मतांतरण कराने का प्रयास किया गया। किसी तरह युवक ने वहां से निकलकर खुद को बचाया। इसके बाद युवक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

शहर क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा के समीप शिक्षित हिंदू सुधांशु चौहान निवासी चन्दुआ हबीबपुर थाना सिंगरा जिला वाराणसी को नौकरी देने का झांसा देकर बुलाया गया। मार्केटिंग कंपनी संचालक एक लाख व उसके साथी अरमान अली, मोहसिन, यासीन आदि ने उसे बंधक बना लिया और मस्जिद व मदरसा ले जाकर मतांतरण का दबाव बनाया। लालच दिया कि यदि मतांतरण कर लोगे तो प्रतिमाह 01 से 02 लाख रुपये कमाओगे। पीड़ित वहां से किसी तरह भागकर सीधे सदर कोतवाली जा पहुंचा। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मार्केटिंग कंपनी संचालक, उसके गुर्गे, अज्ञात मौलवी समेत सात के विरुद्ध मतांतरण, धोखाधड़ी व बंधक बनाकर रखने के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मकान मालिक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाल अमित मिश्र ने बताया कि नौकरी देने का लालच देकर धोखे से हिंदू युवक को बुलाकर उसका मतांतरण करने का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित यासीन, अरमान व मकान मालिक आलिम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।