अंडमान निकोबार के इंजीनियर से हजारों की लूट
जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : झकरकटी बस अड्डे पर अंडमान निकोबार के इंजीनियर का
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 01:47 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 01:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर दक्षिण : झकरकटी बस अड्डे पर अंडमान निकोबार के इंजीनियर का बैग बाइक सवार दो लुटेरों ने लूट लिया। बैग में हजारों रुपये व कागजात थे।
अंडमान निकोबार निवासी इंजीनियर केसी मूर्ति बनारस से यहां दोस्त के पास आए थे। झकरकटी बस अड्डे पर रोडवेज से उतरकर सड़क की ओर जा ही रहे थे कि पीछे से आए काली बाइक सवार दो लुटेरों ने उनका बैग छीन लिया। वह शोर मचाते हुए दौड़े पर लुटेरे टाटमिल की ओर भाग निकले। इंजीनियर ने बताया कि बैग में करीब आठ हजार रुपये व जरूरी कागजात थे। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अजय नारायण ¨सह ने बताया कि इंजीनियर ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें