विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर: पत्नी से झगड़े के बाद ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दी जान, तीन दिन घर में सड़ता रहा शव

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Tue, 02 Nov 2021 03:50 PM (IST)

फैजाबाद के बनरही गांव निवासी 42 वर्षीय कमलेश यादव ई-रिक्शा चालक थे। परिवार में पत्नी रजनी और एक बेटा कान्हा ...और पढ़ें

फांसी के बाद तीन दिनों तक घर में सड़ता रहा शव। प्रतीकात्मक फोटो।
फांसी के बाद तीन दिनों तक घर में सड़ता रहा शव। प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जागरण संवाददाता। चकेरी में पत्नी से मायके में झगड़ा करने के बाद ई-रिक्शा चालक ने घर पहुंचकर फांसी लगा ली। घटना के तीन दिन बाद पत्नी पति से मिलने पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने और दुर्गध आने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया।

मूलरूप से फैजाबाद के बनरही गांव निवासी 42 वर्षीय कमलेश यादव ई-रिक्शा चालक थे। परिवार में पत्नी रजनी और एक बेटा कान्हा व बेटी लाडो है। पत्नी ने बताया कि 2007 में उन्होंने लव मैरिज की थी। पति शराब के लती थी जिस कारण वह अक्सर मारपीट करते थे। पति की हरकतों से तंग आकर वह 2011 में बच्चों को लेकर कानपुर के चकेरी गांधीग्राम स्थित मायके में आकर रहने लगी। जिसके बाद वह भी प्राइवेट काम करके बच्चों का जीवन यापन कर रही थी। बीच-बीच में पति मिलने आ जाया करते थे। बीते छह माह से वह पति व बच्चों के साथ हरजेन्दर-2 स्थित हर्षित तिवारी के मकान में किराये पर रह रही थी। करवाचौथ वाले दिन वह मायके गई थी। शाम को पूजा के वक्त पति नशे की हालत में पहुंचे तो उन्होंने विरोध किया। जिस पर वह मारपीट कर चले गए। उसके बाद 29 अक्टूबर को दोबारा पति ने नशे की हालत में मारपीट की। मायके वालों ने विरोध किया तो पति गुस्से में चले गए। जिसके बाद वह लगातार पति को फोन कर रही थी। पहले तो रिंग जा रही थी। उसके बाद फोन स्वीच आफ बताने लगा। जिसके बाद दीपावली का त्योहार नजदीक होने पर सोमवार रात को वह पति को देखने कमरे पहुंची तो भीतर से दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद से जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने मकान मालिक व अन्य लोगों को जानकारी दी। इस बीच कमरे से दुर्गध आने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में उनका शव लटकता हुआ मिला। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।