Move to Jagran APP

कानपुर में भाजपा की दक्षिण इकाई का एक वर्ष पूरा होने पर पदाधिकारियों ने किया ई बुक का विमोचन

जिलाध्यक्ष डाॅ. बीना आर्या ने कहा कि जिला संगठन ने इस एक वर्ष में कोरोना काल के दौरान सेवा कार्य किए। हाईवे से गुजरते हुए कामगारों की सेवा का मौका तो मिला ही इसके अलावा बस्तियों में भोजन का वितरण भी किया गया।

By ShaswatgEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 03:38 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 05:50 PM (IST)
कानपुर में भाजपा की दक्षिण इकाई का एक वर्ष पूरा होने पर पदाधिकारियों ने किया ई बुक का विमोचन
मंच पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी।

कानपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की दक्षिण जिला इकाई ने कोरोना काल के दौरान शहर में जो सेवा कार्य किए उनकी ई-बुक रविवार को जारी की। इस ई-बुक का विमोचन पार्टी के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष ने की। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण जिला इकाई की कमेटी के गठन का एक वर्ष पूरा होने पर रविवार को किदवई नगर स्थित गेस्ट हाउस में कुटुंब समागम का आयोजन किया गया। इस पूरे वर्ष के दौरान दक्षिण जिला संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्या-क्या कार्यक्रम किए, इसकी जानकारी सहित ई-बुक में दी गई है। 

loksabha election banner

कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों पर आधारित है ई बुक

विमोचन कार्यक्रम में महापौर जिलाध्यक्ष डाॅ. बीना आर्या, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, विधायक महेश त्रिवेदी, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष डाॅ. बीना आर्या ने कहा कि जिला संगठन ने इस एक वर्ष में कोरोना काल के दौरान सेवा कार्य किए। हाईवे से गुजरते हुए कामगारों की सेवा का मौका तो मिला ही, इसके अलावा बस्तियों में भोजन का वितरण भी किया गया। इन सभी सेवा कार्यों को इस ई-बुक में संकलित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर पर कार्यकर्ताओं को इस बुक को दिखाया गया।

कार्यक्रम में कही गईं ये बातें 

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने के लिए कहा गया। बूथ स्तर पर इसके लिए सक्रियता और बढ़ाने की बात कही गई। इसके अलावा 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों और पूरी टीम को अपनी सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.