मौसम की मार ने ट्रेनों को रोका, कानपुर सेंट्रल पर दो से 12 घंटे तक लेट, 700 ने रद कराए टिकट
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मौसम की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। स्टेशन पर ट्रेनें लगातार देरी से आ रही हैं। इसका असर पेसेंजर पर भी पड़ रहा है। गुरुवार को इस वजह से 700 लोगों ने अपने टिकट कैंसिल करवा दिए।
कानपुर, जागरण संवाददाता। मौसम की मार से ट्रेनों का समय बेपटरी हो गया है। दो से 12 घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच रही हैं। इसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। दरअसल, कोरोना संक्रमण के बीच जरूरी होने पर ही लोग रेल यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों की लेटलतीफी इनकी परेशानी को बढ़ा रही है। ऐसे में 700 से ज्यादा यात्रियों ने अपने आरक्षण निरस्त करा दिए।
गुरुवार को सियालदाह, राजधानी समेत एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं। अलीपुरद्वार से दिल्ली जाने वाली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस करीब 12 घंटा देरी से चल रही है। प्रयागराज, चौरीचौरा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जोधपुर हावड़ा सुपरफास्ट, महाबोधि एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें कई घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं।
यह ट्रेनें हुई लेट
ट्रेन का नाम देरी
-सियालदह नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12313) 06 घंटा
-अजीमाबाद एक्सप्रेस (12948) 3.30 घंटा
-सियालदह-बीकानेर दूरंतो एक्सप्रेस (12259) 06 घंटा
-झारखंड स्वर्ण जयंती (12817) 05 घंटा
-प्रयागराज (22442) 02 घंटा
-चौरीचौरा (15004) 02 घंटा
-टूंडला-कानपुर सेंट्रल (04188) 02 घंटा
-स्वतन्त्रता सेनानी (12561) 02 घंटा
-नन्दनकानन (12815) 2.30 घंटा
-उड़ीसा संपर्क क्रांति (12819) 4.20 घंटा
-जोधपुर सुपरफास्ट (12307) 05 घंटा
-महाबोधि (12398) 04 घंटा
-भुवनेश्वर दुरंतो (12282) 06 घंटा
-अलीपुरद्वार पुरानी दिल्ली सिक्किम महानंदा (15483) 12 घंटा