शहर पहुंचे सांसद डॉ. जोशी, संगठन को लेकर की चर्चा
जागरण संवाददाता, कानपुर: भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी गुरुवार देर शाम शहर स्थित स्वरूप नगर
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2017 03:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर: भाजपा सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी गुरुवार देर शाम शहर स्थित स्वरूप नगर में सीए सुधींद्र जैन के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। इसके अलावा शहर में हो रहे विकास कार्यो की स्थिति पूछी। पदाधिकारियों ने उन्हें अधिक बिजली कटौती होने की जानकारी भी दी। निवर्तमान पार्षद सत्येंद्र मिश्रा ने उनको स्वच्छता संदेश पंिट्टका सौंपते हुए शहर में चल रहे स्वच्छता संबंधी कार्यो के विषय में बताया। इस मौके पर उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, मणिकांत जैन, दिलीप गुप्ता, पप्पी पांडेय, ललित सिंह, दीपक, मंजीत, चिन्मय, अभिनव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें