Move to Jagran APP

घरेलू व प्रवासी श्रमिकों का डाटा तैयार करेगा श्रम ब्यूरो, रोजगार के साधन कैसे मुहैया हो सकते इस दिशा में भी होगा काम

श्रम ब्यूरो सर्वे के माध्यम से अब घरेलू व प्रवासी श्रमिकों का डाटा तैयार करेगा। श्रम मंत्री ने इस संबंध में ब्यूरो के अफसरों को निर्देश दिए हैं। चार अलग-अलग स्तरों पर सर्वे कराने के बाद श्रमिकों का पूरा डाटा तैयार किया जाएगा

By Akash DwivediEdited By: Published: Fri, 01 Jan 2021 08:03 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jan 2021 08:03 PM (IST)
घरेलू व प्रवासी श्रमिकों का डाटा तैयार करेगा श्रम ब्यूरो,  रोजगार के साधन कैसे मुहैया हो सकते इस दिशा में भी होगा काम
जब श्रम ब्यूरो की ओर से श्रमिकों का विवरण बनाया जाए

कानपुर, जेएनएन। कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी व घरेलू श्रमिकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। तमाम औद्योगिक इकाइयों के ठप हो जाने से उन्हेंं अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इसके साथ ही कई कंपनियों में अगर नौकरी मिली भी तो कम वेतन पर श्रमिकों को ज्वाइन करना पड़ा। हालांकि अब श्रमिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं। श्रम ब्यूरो सर्वे के माध्यम से अब घरेलू व प्रवासी श्रमिकों का डाटा तैयार करेगा। श्रम मंत्री ने इस संबंध में ब्यूरो के अफसरों को निर्देश दिए हैं। चार अलग-अलग स्तरों पर सर्वे कराने के बाद श्रमिकों का पूरा डाटा तैयार किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा, जब श्रम ब्यूरो की ओर से श्रमिकों का विवरण बनाया जाए। 

loksabha election banner

खुल सकते छोटे दफ्तर, निजी संस्था की भी ले सकते मदद

श्रम ब्यूरो की ओर से सर्वे कराने के लिए स्थानीय स्तर पर छोटे दफ्तर खोले जा सकते हैं। इसके अलावा ब्यूरो में इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि सर्वे के लिए निजी संस्था की मदद ली जाए। 

इनका ये है कहना 

कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी व घरेलू श्रमिकों को बहुत नुकसान हुआ है। उनसे रोजगार तक छीन गया। हालांकि अब श्रम ब्यूरो की ओर से उनका डाटा तैयार कराया जा रहा है। फिर उन्हेंं भविष्य में रोजगार भी मुहैया कराने की दिशा में कवायद होगी। 

                                                                                            - आरके वर्मा, सहायक निदेशक, श्रम ब्यूरो 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.