Move to Jagran APP

कानपुर सीएसए में तैयार होगी हजारों किसानों पर आधारित डाक्यूमेंट्री, आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए बनीं कार्ययोजना

देश के ख्यातिलब्ध 75 कृषि वैज्ञानिकों के व्याख्यान कराए जाएंगे। जिसमें सबसे पहला व्याख्यान कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व पद्म विभूषण डा.आरबी सिंह का होगा। जो नए भारत के निर्माण में कृषि परिवर्तन विषय पर होगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 04:53 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 04:53 PM (IST)
कानपुर सीएसए में तैयार होगी हजारों किसानों पर आधारित डाक्यूमेंट्री, आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए बनीं कार्ययोजना
कानपुर सीएसए की खबर से संबंधित सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर भले ही अभी करीब दो माह का समय हो, पर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में इसके लिए कार्ययोजना बनने लगी है। विवि की ओर से पहली बार जहां 75 हजार किसानों की डायरेक्टरी तैयार होगी, वहीं 1320 किसानों की सफलता गाथा का संकलन भी तैयार किया जाएगा। इस संकलन का प्रस्तुतिकरण भी किसानों के बीच होगा।

prime article banner

देश के ख्यातिलब्ध 75 कृषि वैज्ञानिकों के व्याख्यान कराए जाएंगे। जिसमें सबसे पहला व्याख्यान कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व पद्म विभूषण डा.आरबी सिंह का होगा। जो नए भारत के निर्माण में कृषि परिवर्तन विषय पर होगा। इसके अलावा हर कृषि विज्ञान केंद्र पर 15-15 व्याख्यान किसानों के द्वारा किसानों के लिए विषय पर कराए जाएंगे। कुलपति डा.डीआर सिंह ने सभी अधिष्ठाता संग बैठक करते हुए आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर कार्ययोजना बना ली है।  उन्होंने कहा, कि उक्त गतिविधियों को कराने के साथ ही 25 नवीनतम तकनीकी, फसलों की प्रजातियां एवं फसल उत्पाद भी विकसित किए जाएं। बोले 15 अगस्त 2022 तक यह सारे काम पूरे कर लें। इसके अलावा सीएसए से संबद्ध दिलीप नगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के समीप सीएसए की ऊसर भूमि पर 60 हजार पौधों को भी रोपने की तैयारी है। इस पौधारोपण की पूरी जानकारी कुलपति पिछले दिनों कृषि मंत्री को भी दे चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.