फतेहपुर में गंगा में डूबे किशोर का 24 घंटे बाद मिला शव, स्वजन ने नम आंखों से इकलौते बेटे का किया अंतिम संस्कार
जनपद फतेहपुर में यह ह्रदय विदारक घटना मंगलवार को हुई थी। इस दौरान विमल नामक किशोर पिता का प्रधान पद के लिए नामंाकन कराकर लौट रहा था। इसी दरम्यान वह देवघाट में गंगा स्नान के लिए रुका हुआ था। मित्र प्रदीप के साथ स्नान के दौरान वह डूबने लगा था।
फतेहपुर, जेएनएन। थरियांव थाने के बरई बुजुर्ग निवासी रामचंद्र गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। बीते दिन मंगलवार को वह इकलौते बेटे और समर्थकों के साथ भिटौरा ब्लाक में नामांकन कराने आए थे। नामांकन के बाद उनका 14 वर्षीय बेटा विमल और उसका दोस्त प्रदीप पुत्र भगौती तथा गांव के अन्य कई लोगोंं के साथ देवघाट में गंगा स्नान करने की बात कहकर निकला था। दोपहर 1 बजे सभी नहा रहे थे। तभी दोनों दोस्त गंगा में डूबने लगे। पड़ोस में मौजूद गोताखोरों ने युवक प्रदीप को बचा लिया, लेकिन विमल का पता नहीं लगा सके। शाम ढलने तक जाल आदि डालकर खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।
24 घंटे मिली ढूंढ़ निकाला शव: बुधवार की सुबह पहर से गोताखोरों ने फिर से अभियान शुरू किया। गोताखोर गुड्डा और छेदीलाल सहित उनकी टीम ने नदी में भंवर की जगह से लेकर 500 मीटर दूरी तक खोजबीन की तब दोपहर एक बजे विमल का शव मिला। घाट के किनारे मौजूद स्वजन शव देखकर फफक पड़े।
इनका ये है कहना: थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर ङ्क्षसह ने बताया कि स्वजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। जिसके चलते पंचनामा भर कर शव को दे दिया गया है।
गांव पहुंचा शव को गूंजी चीत्कार: गंगा में डूबे दंपती रामचंद्र-रामकली के इकलौते बेटे का शव दोपहर बाद गांव पहुंचा तो दरवाजे पर मजमा लगा हुआ था। छोटी बहन कोमल और मां का चीत्कार सुनकर आसपास मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का बुरा हाल रहा। देरशाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।