Move to Jagran APP

जिला खाद्य विपणन अधिकारी बोले-केंद्र प्रभारियों की नहीं चलेगी मनमानी, किसानों को लौटाया तो कार्रवाई तय

धान खरीद केंद्रों पर किसानों को कभी गीला तो कभी सुखाकर लाने की बात कहकर दौड़ाया जा रहा है केंद्रों पर धान खरीदने से मना किया जा रहा है। इन सभी समस्याओं पर किसानों से रू-ब-रू होकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने जवाब दिए।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 08:58 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 08:58 AM (IST)
जिला खाद्य विपणन अधिकारी बोले-केंद्र प्रभारियों की नहीं चलेगी मनमानी, किसानों को लौटाया तो कार्रवाई तय
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने किसान समस्याओं का निदान बताया।

कानपुर, जेएनएन। क्रय केंद्रों में धान खरीदने के नाम पर किसानों को दौड़ाया जा रहा है। कहीं केंद्र बंद मिलते हैं तो कहीं प्रभारी किसानों को धान लेकर आने के लिए तारीख बता देते हैं। जब वे धान लेकर जाते हैं तो धान में नमी की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है। दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में किसानों ने ये पीड़ा जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार यादव को बताई। इस पर उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। धान न खरीदने वाले प्रभारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। सर्वाधिक शिकायतें घाटमपुर मंडी के विपणन केंद्र और बसंठी गांव के क्रय केंद्र प्रभारी की आईं।

loksabha election banner
  • शंभुआ के धान क्रय केंद्र पर धान लेकर गया था, लेकिन प्रभारी ने नहीं लिया। सौ क्विंटल धान रखा हुआ है। - सुनील यादव, राजापुरवा बिधनू

    अगर रजिस्ट्रेशन कराया है तो क्रय केंद्र प्रभारी धान लेने से मना नहीं कर सकते। हां एक बार में सौ क्विंटल धान नहीं खरीदा जाएगा। 50 से 60 क्विंटल एक बार तौला दें, फिर कुछ दिन बाद शेष धान लिया जाएगा। केंद्र प्रभारी आपको फोन करके खुद बुलाएंगे।

  • साधन सहकारी समिति अहमदपुर में 1400 रुपये क्विंटल धान खरीदा जा रहा है। वहां बोरियां भी नहीं हैं। - ज्ञानदत्त वाजपेयी, बेरहर गांव

    जांच कराएंगे और अगर समर्थन मूल्य से कम दर पर धान लेने की शिकायत सही मिली तो मुकदमा भी दर्ज कराएंगे।

  • 60 क्विंटल धान बेचने के लिए भटक रहा हूं।- श्याम, पनौरी गांव

    करबिगवां या पास के किसी भी धान क्रय केंद्र पर जाएं। अगर केंद्र प्रभारी धान लेने से मना करें तो बताएं। प्रभारी पर कार्रवाई होगी।

  • बसंठी गांव के क्रय केंद्र पर धान नहीं लिया गया। कई बार जा चुका हूं। टिकरा, कुरसौल के आसपास केंद्र खुलवा दें। - सुशील कुमार, कुरसौली गांव

    केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। आपका धान खरीदा जाएगा। आपके मोबाइल नंबर पर केंद्र प्रभारी फोन करके बुलाएंगे। टिकरा के आसपास धान क्रय खुलेगा।

  • बसंठी गांव के क्रय केंद्र प्रभारी राइस मिल संचालक से मिले हुए हैं। धान नहीं खरीद रहे। - पवन नायक, पारा प्रतापपुर, जीके बाजपेयी, बंसठी गांव

    केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कई शिकायतें आई हैं। जरूर कार्रवाई होगी। निश्चिंत रहें आपका धान एक दो दिन में खरीद लिया जाएगा।

  • 60 ङ्क्षक्वटल धान बेचना है। घाटमपुर मंडी के केंद्र प्रभारी ने तीन दिन बाद बुलाया था, लेकिन अब नहीं ले रहे। - जगदीश ङ्क्षसह, किराव गांव

    दीपावली की वजह से केंद्र बंद था। अब केंद्र खुल गया है। धान लेकर जाएं वहां तौल हो जाएगी।

  • मेरा धान नहीं लिया जा रहा है। केंद्र प्रभारी लौटा देते हैं। - शिव प्रताप ङ्क्षसह, साढ़ गोपालपुर

    रजिस्ट्रेशन आपका नहीं है तो करा लें। बिना रजिस्ट्रेशन धान की खरीद नहीं हो रही है।

  • रजिस्ट्रेशन भी करा चुका हूं। सत्यापन भी हो गया है फिर भी धान नहीं खरीदा जा रहा है चौबेपुर गोदाम पर बने केंद्र में। -सत्येंद्र कुमार, गबड़हा गांव

    केंद्र प्रभारी ने अगर आपको मना किया है तो वही आपको अब फोन कर बुलाएंगे और धान की खरीद करेंगे।

यहां शिकायत करें किसान : 7839564982 - 9473906876


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.