जिला जेल में बंदियों ने की भूख हड़ताल, पेशी पर न्यायालय भी नहीं गए Farukhabad News
डिप्टी जेलर पर लगाया गालीगलौज का आरोप खराब खाने की शिकायत करने गए थे।
By AbhishekEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 11:25 AM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 11:25 AM (IST)
फर्रुखाबाद, जेएनएन। खराब खाने और इसकी शिकायत करने पर डिप्टी जेलर पर गालीगलौज का आरोप लगाकर शुक्रवार को जिला जेल के बंदियों ने भूख हड़ताल कर दी। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह और अधीनस्थ स्टाफ बंदियों को मनाने में लगा हुआ है लेकिन बंदी उच्चाधिकारियों को बुलाए जाने की मांग पर अड़े हैं।
इसी के चलते जिला जेल से बंदियों को पेशी पर न्यायालय भी नहीं भेजा जा सका है। बंदियों को ले जाने के लिए आया पुलिस वाहन जेल के बाहर खड़ा है। जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ बंदी आजकल हो रही सघन तलाशी लिए जाने का विरोध कर रहे थे। उन्हें समझा दिया गया है। बंदियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें