सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को प्रेरित करेगी ई-बुक : केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर व दक्षिण जिले की ई-बुक का किया विमोचन - वर्चुअल क
जागरण संवाददाता, कानपुर : कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो सेवाभाव दिखाया है, उस पर तैयार की गई ई-बुक भविष्य में सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को प्रेरित करेगी। यह बात मंगलवार को वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। इस दौरान उन्होंने उत्तर व दक्षिण जिले की ई-बुक का विमोचन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने दोनों जिलों में होने वाले भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बताया कि नौ से 13 सितंबर तक सेक्टर प्रमुख का प्रशिक्षण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। युवा मोर्चा के 70 कार्यकर्ता ब्लड व प्लाज्मा दान करेंगे। पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता 70 चश्मे बांटेंगे। 16 सितंबर को 70 स्थानों पर सफाई होगी। अगले दिन 70 स्थानों को दिव्यांगों को उपकरण दिए जाएंगे। 18 सितंबर को 70 गांवों में प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलेगा। 19 को 70 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण होगा। 18 से 20 सितंबर के बीच प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर वर्चुअल कांफ्रेंस होंगी। 25 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच में भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। 25 सितंबर को दीनदयाल जयंती बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। 26 से 28 सितंबर के बीच में उनके जीवन पर वर्चुअल कांफ्रेंस होगी।
उत्तर जिले में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने और दक्षिण जिले के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या ने की। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, कमलावती सिंह, प्रकाश पाल, संतोष शुक्ला, वीरेश त्रिपाठी, आनंद राजपाल, कृष्णा दीक्षित, पूनम कपूर, शिवराम सिंह, प्रबोध मिश्रा, ज्ञानू मिश्रा रहे।