Dengue Cases in Kanpur: फिर थमा जीका वायरस का प्रकोप, डेंगू का तेजी से चढ़ रहा ग्राफ, नौ नए केस मिले
सीएमओ डा. नैपाल सिंह ने बताया कि जीका का कोई नया केस सामने नहीं आया है। जीका संक्रमितों की संख्या 140 हैं जिसमें से सक्रिय केस पांच हैं। जीका के महज नौ सैंपल ही क्षेत्र से लिए गए हैं।
कानपुर, जागरण संवाददाता। शहर में जीका वायरस एक दिन सिर उठाने के बाद फिर से दुबक गया है। शुक्रवार को एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। वहीं, दूसरी तरफ डेंगू के मरीजों का ग्राफ तेजी से चढ़ रहा है। शुक्रवार को डेंगू के नौ मरीज मिले हैं, जिसमें दो शहरी क्षेत्र व सात ग्रामीण अंचल के हैं। जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 634 पहुंच गई है। स्वास्थ्य महकमा जीका और डेंगू की सैंपङ्क्षलग लगातार कम करता जा रहा है।
सीएमओ डा. नैपाल सिंह ने बताया कि जीका का कोई नया केस सामने नहीं आया है। जीका संक्रमितों की संख्या 140 हैं, जिसमें से सक्रिय केस पांच हैं। जीका के महज नौ सैंपल ही क्षेत्र से लिए गए हैं। हलांकि डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं, शुक्रवार को नौ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। शहर के चुन्नीगंज व सनिगवां में एक-एक मरीज मिला है। ग्रामीण अंचल के सरसौल के अखरी में एक व सरसौल गांव में दो, बिधनू के मझावन व खडेशर में एक-एक, बिल्हौर के वामियापुर व ढाकापुर्वा में एक-एक डेंगू का मरीज मिला है। सर्विलांस टीमों ने डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के 24 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।