होला महल्ला पर गतका प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, कानपुर: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ब्लाक चार गोविंद नगर में होला महल्ला गुरमति स
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 11:46 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 11:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ब्लाक चार गोविंद नगर में होला महल्ला गुरमति समागम में रागी जत्थों ने संगतों को निहाल किया और युवाओं ने गतका प्रदर्शन किया।
रविवार को गुरु किरपा सेवा सोसायटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाई योगिन्दर सिंह, स्त्री सत्संग सभा एवं पोउंटा साहिब वाले भाई मोहकम सिंह ने शबद गायन करके संगतों को निहाल किया। लाल रंग तिसके लगा.. होली कीनी संगत सेव, रंग लागा अति लाल देव आदि शबद गायन से संगत निहाल हुए। ज्ञानी सतवंत सिंह ने विचार रखे। दीवान के उपरांत गुरु का अटूट लंगर हुआ। परमिन्दर सिंह, जितेंद्र सिंह, हरचरण सिंह, हरजीत सिंह, टीपी सिंह सोनू, नरिन्दर सिंह, प्रीतपाल सिंह आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें