फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन, उत्पादों के बहिष्कार की अपील
पैगंबर-ए-इस्लाम का अपमान करने के विरोध में नारेबाजी की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 08:14 PM (IST)
जासं, कानपुर : पैगंबर-ए-इस्लाम का अपमान करने के विरोध में मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने कर्नलगंज स्थित कारी साहब की पार्क में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लिए थे, जिन पर फ्रांस के उत्पादों का बहिष्कार करो आदि नारे लिखे थे। प्रदर्शन में इखलाक अहमद डेविड, अफजाल अहमद, फहीम अहमद, मोहम्मद नफीस, मुशीर अहमद, सोनू खान आदि मौजूद रहे। ऐसे ही एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन ने शिक्षक पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष हयात जफर हाशमी, हाफिज मोहम्मद फैसल, शाहनवाज कादरी, मौलाना जहूर, आदिल कुरैशी आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें