दीपावली के बाद शुरू हुआ यात्रियों के वापस लौटने का सिलसिला, जल्दबाजी में शारीरिक दूरी का पालन करना भूले लोग
झकरकटी बस अड्डे व फजलगंज डिपों पर दिन भर रही भीड़। अतिरिक्त बसें भी चलाई गई हैं। दीपावली से पहले बसों में भीड़ का यह आलम रहा कि चुन्नीगंज स्थित फजलगंज डिपो व झकरकटी बस अड्डे पर बस आते ही फौरन भर गई।
By ShaswatgEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 04:43 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 04:43 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। दीपावली के बाद अब लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। झकरकटी बस अड्डे व चुन्नीगंज स्थित फजलगंज डिपों पर बसें यात्रियों से भरी रही। बसों में चढऩे की जल्दी में यात्रियों को कोरोना वायरस की चिंता भी नहीं रही। बसों में सवार होने के लिए लोग शारीरिक दूरी का पालन करना भी भूल गए।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बढ़ाई गई फेरों की संख्या
दीपावली के मद्देनजर रोडवेज में यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। अतिरिक्त बसें भी चलाई गई हैं। दीपावली से पहले बसों में भीड़ का यह आलम रहा कि चुन्नीगंज स्थित फजलगंज डिपो व झकरकटी बस अड्डे पर बस आते ही फौरन भर गई। ऐसे में बसों में फिर से भीड़ उमड़ पड़ी। लखनऊ के अतिरिक्त रायबरेली, जौनपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थ नगर, सुलतानपुर आदि शहरों को जाने वाली बसें यात्रियों से भरी रही। बसों के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। बसों की जानकारी के लिए पूछताछ काउंटर पर भी यात्रियों का जमावड़ा रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें