Move to Jagran APP

हमीरपुर स्थित गांव में फंदे से लटकता मिला भाजपा सेक्टर संयोजक का शव, बेटे ने स्वजन पर लगाया हत्या का आरोप

दिवंगत के बेटे ने परिवार के ही लोगों पर लगाया हत्या का आरोप। हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग जांच में जुटी पुलिस। भाजपा जिलाध्यक्ष ने परिवार को न्याय दिलाने की बात कही। मृतक का निजी नलकूप को लेकर परिवारीजनों से विवाद चल रहा था।

By ShaswatgEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 09:14 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 09:14 PM (IST)
हमीरपुर स्थित गांव में फंदे से लटकता मिला भाजपा सेक्टर संयोजक का शव, बेटे ने स्वजन पर लगाया हत्या का आरोप
फांसी के फंदे को दर्शाती हुई एक सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। धगवां गांव निवासी 50 वर्षीय किसान मान ङ्क्षसह भाजपा कार्यकर्ता होने के साथ वर्तमान में सेक्टर संयोजक थे। बुधवार दोपहर वह खेतों पर गए थे और इसके बाद शाम को उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के पास ही फंदे से लटकता मिला। संदेह की स्थिति पर दिवंगत के पुत्र मुकेश ने परिवारीजनों पर ही हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। 

loksabha election banner

सामने आया भाजपा जिलाध्यक्ष का बयान 

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर ने बताया कि दिवगंत मान सिंह को भाजपा में सेक्टर संयोजक का पद सौंपा गया था। अगर इनकी हत्या की गई है तो मामले की तहकीकात कराई जाएगी। पार्टी स्वजन के साथ है और उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। 

हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

शरीर पर चोटों के निशान होने का दावा कर पुलिस से आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों की सूचना पर इंस्पेक्टर अनुरुद्ध ङ्क्षसह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध है तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। 

निजी नलकूप को लेकर चल रहा है पारिवारिक विवाद 

जानकारी के अनुसार मृतक का निजी नलकूप को लेकर परिवारीजनों से विवाद चल रहा था। बीते तीन नवंबर को मारपीट भी हुई थी। इसमें मान ङ्क्षसह के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। सूचना मिलने पर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार राजपूत भी मौके पर पहुंच गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.