Move to Jagran APP

औरैया में मछली पकड़ने के लिए फेंके गए जाल में फंसा अजगर का बच्चा, देखते ही मछुआरों के उड़े होश

कोतवाली क्षेत्र के गांव भाईपुर निवासी मंगू लाल कश्यप के तालाब में शनिवार को गांव के ही कुछ लोग जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। वह जाल को तालाब में छोड़ चले गए। दोपहर करीब दो बजे जाल निकालने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 05:52 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 05:52 PM (IST)
औरैया में मछली पकड़ने के लिए फेंके गए जाल में फंसा अजगर का बच्चा, देखते ही मछुआरों के उड़े होश
औरैया में फंसे अजगर के बच्चे की फोटो।

औरैया, जेएनएन। कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव भाईपुर में तालाब में मछली पकड़ने के लिए मछुआरों द्वारा शनिवार की सुबह डाले गए जाल में करीब डेढ़ मीटर लंबा अजगर का बच्चा फंस गया। दोपहर में तालाब से जाल निकालने पर फंसे अजगर को देख मछुआरे सहम गए। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद सूचना बिधूना कोतवाली पुलिस व वन विभाग की टीम को दी गई। अपराह्न पहुंची टीम ने जाल से अजगर को मुक्त कर बीहड़ के जंगल में छोड़ दिया।

loksabha election banner

कोतवाली क्षेत्र के गांव भाईपुर निवासी मंगू लाल कश्यप के तालाब में शनिवार को गांव के ही कुछ लोग जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। वह जाल को तालाब में छोड़ चले गए। दोपहर करीब दो बजे जाल निकालने पहुंचे तो उसमें डेढ़ मीटर लंबा एक अजगर फंसा देख उनके होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। वहीं जाम में फंसे अजगर का शोर आसपास के गांवों तक जा पहुंचा। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुछ ग्रामीणों ने अजगर का वीडियो भी मोबाइल फोन से बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि बीहड़ के जंगलों से यह अजगर आ गया होगा। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को अजगर निकलने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग अछल्दा से वन रक्षक गौरव मिश्र व बृजभूषण पहुंचे। उनके साथ कोतवाली पुलिस भी पहुंची थी। गौरव मिश्र ने बताया कि मछली को पकड़े वाले जाम में अजगर फंस गया था। जाल से उसे मुक्त करा जंगल में छोड़ दिया गया है। लंबाई के अनुसार वह अजगर का बच्चा है। वजन लगभग 30 किलो था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के बाद गांव पहुंचा गया था। जैसा कि मछुआरों का कहना है कि वह तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल कर घर चले गए थे। वापस लौट जब जाल निकाला तो अजगर फंसा मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.