यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उन्नाव में फर्जीवाड़ा: वैक्सीन छिपाने के मामले में डाक्टर और ANM मिले दोषी, अब सीएमओ तय करेंगे दंड
Covid Vaccine Fraud in Unnao मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन के फर्जीवाड़ा एवं महिला चतुर्थश्रेणी कर्मी के घर वैक्सीन ...और पढ़ें

उन्नाव, जागरण संवाददाता। Covid Vaccine Fraud in Unnao मियागंज सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में वैक्सीनेशन में हुए फर्जीवाड़ा व चतुर्थश्रेणी महिला कर्मी के घर में चार हजार डोज (400 वायल ) कोरोना रोधी वैक्सीन मिलने के मामले में जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। अब दंड का निर्धारण सीएमओ को करना है। वह भी दंड के निर्धारण को लेकर उलझे हैं। सीएमओ ने कहा कि डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। रविवार होने से सोमवार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सीएमओ डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। डाक्टर और एएनएम दोनों का दोष मिला है। डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा जबकि एएनएम के विरुद्ध मैं कार्रवाई करूंगा। क्या दंड देने की संस्तुति कर रहे हैं इस सवाल पर सीएमओ ने कहा कि रविवार अवकाश होने से कार्यालय बंद है सोमवार को शासन को पत्र भेजूंगा उसके बाद ही यह बता सकूंगा किस पर क्या कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है। उन्होंने कहा कि इतना कह सकता हूं कि कठोर कार्रवाई की जाएगी।
दोषी महिला कर्मी ने जांच पर उठाए सवाल: मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन के फर्जीवाड़ा एवं महिला चतुर्थश्रेणी कर्मी के घर वैक्सीन मिलने के मामले में हुई जांच में दोषी पाई गई एएनएम संगीता ने जांच पर सवाल उठाते हुए शासन स्तर से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। एएनएम ने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझ पर बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा था। 35 सौ वैक्सीन का फर्जी वाउचर बनाया गया है जबकि तीन तारीख से जिले से वैक्सीन नहीं आई। उसने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को आइडी दिलाई गई उसी ने पोर्टल पर फर्जी फीङ्क्षडग की है। सीसीटीवी फुटेज चेक कराएं जाएं।
