Move to Jagran APP

इटावा में ताऊ का लड़का बना चचेरे भाइयों की जान का दुश्मन, गोली मारकर कर दी हत्या

पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के मामले में बंदूक से फायरिंग किए जाने से दो भाई घायल हो गए जिनमें से एक की मृत्यु हो गई। मुख्य आरोपित अनुराग दुबे उर्फ छोटू को हत्या के हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

By Akash DwivediEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 01:23 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 01:23 PM (IST)
इटावा में ताऊ का लड़का बना चचेरे भाइयों की जान का दुश्मन, गोली मारकर कर दी हत्या
इटावा में गोली चलाए जाने का प्रतीकात्मक चित्र।

इटावा, जेएनएन। सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम लरखोर में सगे भाई रमाकांत दुबे और उमाकांत दुबे मेंविवाद चला आ रहा था। विवाद जमीन के बंटवारा को लेकर था। रमाकांत के दो पुत्र आशू दुबे व अतुल दुबे इटावा में बने आवास पर रहते थे। दोनों भाई गुरुवार को लरखोर गांव में अपनी कार से खेतों पर गए हुए थे।

loksabha election banner

इसी बीच उमाकांत दुबे के पुत्र अनुराग दुबे ने उन दोनों चचेरे भाइयों पर गोली चला दी। इससे 30 वर्षीय आशू दुबे की मौके पर ही मौत हो गई और उसका छोटा भाई अतुल दुबे गोली लगने से घायल हो गया। वह गंभीर घायल अवस्था में बाइक चलाकर मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई पहुंचा। जहां उसका उपचार जारी है। सूचना पर सैफई सीओ आलोक प्रसाद, थाना प्रभारी सतीश चंद यादव पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इनका ये है कहना 

एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि दो भाईयों के बीच पारिवारिक विवाद के मामले में बंदूक से फायरिंग किए जाने से दो भाई घायल हो गए, जिनमें से एक की मृत्यु हो गई। मुख्य आरोपित अनुराग दुबे उर्फ छोटू को हत्या के हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। एफआइआर में शिकायतकर्ता द्वारा नामित दो अन्य की गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं। मौके पर कोई तनाव पूर्ण हालात नहीं हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.