कोरोना नहीं संक्रमण का डर छीन रहा लोगों की जिंदगी, फतेहपुर में जुकाम से पीड़ित कारखाना संचालक ने दी जान
मलवां थानांतर्गत वाहिदपुर निवासी 55 वर्षीय रामराज साहू ने चखेड़ी में धान मशीन और आटा चक्की लगा रखी थी। वह कारखाना में ही रहते थे। गुरुवार सुबह स्वजन कारखाना पहुंचे तो उनका शव रस्सी से फंदे पर लटका मिला। पत्नी रामादेवी ने बताया कि घर में सब ठीक था।
फतेहपुर, जेएनएन। चखेड़ी गांव में धान मशीन और आटा चक्की कारखाना संचालक ने खुद के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने की आशंका में जान दे दी।
मलवां थानांतर्गत वाहिदपुर निवासी 55 वर्षीय रामराज साहू ने चखेड़ी में धान मशीन और आटा चक्की लगा रखी थी। वह कारखाना में ही रहते थे। गुरुवार सुबह स्वजन कारखाना पहुंचे तो उनका शव रस्सी से फंदे पर लटका मिला। पत्नी रामादेवी ने बताया कि घर में सब ठीक था। 30 अप्रैल 2021 को ही बेटे अमन की शादी हुई है। उसके बाद से ही वह सर्दी-जुकाम से परेशान थे। आसपास के लोगों ने कोरोना को लेकर जांच की बात कही तो परेशान थे। घर में किसी को इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी। एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि अनुमान है कि किसी बात को लेकर अवसाद में आकर कारखाना संचालक ने जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।