Coronavirus Effect : आज से शहर के सभी 110 वार्डों में एक साथ किया जाएगा सैनिटाइजेशन
सभी पार्षदों को एक कर्मचारी और एक स्प्रे मशीन दी जाएगी 169 स्प्रे व दो जेङ्क्षटग मशीन से होगा सैनिटाइजेशन।
कानपुर, जेएनएन। सैनिटाइजेशन न किए जाने को लेकर लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए बुधवार से पूरे शहर में एक साथ सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम ने अपनी रणनीति बदली है। अब सभी 110 वार्ड के पार्षदों को एक स्प्रे मशीन व एक कर्मचारी दिया जाएगा और वे अपने वार्ड में सैनिटाइजेशन का कार्य करेंगे।
अभी तक थीं नौ स्प्रे मशीनें
अभी तक सभी जोन में नौ स्प्रे मशीन दी गई थीं। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी के मुताबिक सैनिटाइजेशन की बढ़ती मांग को देखते हुए नगर निगम सीमा के अंतर्गत सभी क्षेत्र सैनिटाइज हों। इसलिए तुरंत सभी पार्षदों को एक कर्मचारी और एक स्प्रे मशीन दी जा रही है। इसके अलावा सभी जोन में नौ-नौ स्प्रे मशीन अलग से रहेंगी। कहीं अचानक जरूरत पडऩे पर नगर आयुक्त के पास पांच स्प्रे और दो जेङ्क्षटग मशीन रहेंगी।
सभी जोन रोज एक कूड़ा घर को बनाएंगे मॉडल
नगर आयुक्त ने सभी 102 कूड़ा घरों की सफाई को और मजबूत करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी व जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे रोज शाम पांच बजे अपने जोन के एक कूड़ा घर को मॉडल के रूप में बनाएंगे। रोज ही ये कूड़ाघर अलग-अलग होंगे।
5477 के खातों में पहुंचे रुपये
दैनिक जीवन यापन करने वाले 5477 लोगों के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये भेज दिए गए हैं। अब तक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को 14,185 फार्म की फीङ्क्षडग कर भेजा जा चुका है। जो लोग वाट््सएप पर अपने फार्म भेज रहे हैं, उन्हें भी नगर निगम कार्यालय में फीड किया जा रहा है।