Move to Jagran APP

गैस के दाम में वृद्धि पर अनोखा प्रदर्शन, सपाइयों ने चूल्हे पर तले पकौड़े, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढऩे पर नाराज कांग्रेसियों ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका।

By AbhishekEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 09:54 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 09:54 AM (IST)
गैस के दाम में वृद्धि पर अनोखा प्रदर्शन, सपाइयों ने चूल्हे पर तले पकौड़े, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
गैस के दाम में वृद्धि पर अनोखा प्रदर्शन, सपाइयों ने चूल्हे पर तले पकौड़े, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

कानपुर, जेएनएन। घरेलू गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली चौराहा पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान रसोई गैस के बढ़े दाम वापस लो, गृहणियों पर जुल्म बंद करो, पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।वहीं दूसरी ओर सपाइयों ने मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी का ईंधन जलाते हुए पकौड़े तले। 

loksabha election banner

महानगर कांग्र्रेस अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में तिलक हाल से कोतवाली चौराहा तक जुलूस निकाला गया। पुतला दहन के दौरान हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि घरेलू गैस के दामों में हुई वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ गया है। दामों में वृद्धि का असर गृहणियों की रसोई पर पड़ेगा। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने छह महीने में रसोई गैस के दामों में छह बार वृद्धि की है। पुतला दहन में शंकर दत्त मिश्र, इकबाल अहमद, संजय शाह, अशोक धानविक, कृपेश त्रिपाठी, विजय त्रिवेदी, रविन्द्र शुक्ला मुन्ना, शबनम आदिल, ममता तिवारी आदि रहे। 

जाजमऊ चारमीनार चौराहा में घरेलू गैस के बढ़े दामों को लेकर समाजवादी युवा सिख मोर्चा व महिला सभा की ओर से मिट्टी के चूल्हे में लकड़ी का ईंधन जलाते हुए पकौड़े तलकर विरोध जताया। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने बताया कि आम जनमानस महंगाई की मार से पहले ही बहुत परेशान है। अब यह गैस के दाम बढऩे से और भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों को बढ़ाए जाने के विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर की आरती उतार कर विरोध जताया। कालपी रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास खाली सिलिंडर को रखकर उसका पूजन किया। सपाइयों ने कहा कि यह विरोध सिर्फ यहीं तक नहीं रुकेगा इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सिलिंडर से गरीब की रसोई में चूल्हा कैसे जलेगा। रसोई घर से जुड़ी चीजें पहले ही महंगी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.