Move to Jagran APP

सरकार का पुतला फूंक रहे कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की, हंगामे के बाद गिरफ्तार Kanpur News

सोनभद्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव की गिरफ्तारी को लेकर शहर के कांग्रेसियों में नाराजगी है।

By AbhishekEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 02:04 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 02:04 PM (IST)
सरकार का पुतला फूंक रहे कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की, हंगामे के बाद गिरफ्तार Kanpur News
सरकार का पुतला फूंक रहे कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का-मुक्की, हंगामे के बाद गिरफ्तार Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। सोनभद्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी के बाद से शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। शनिवार को भी कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी की तो पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। काफी हंगामे के बाद कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक मुख्य चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

loksabha election banner

सोनभद्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस नेताओं में नाराजगी है। शुक्रवार को कांग्रेसियों ने बड़ा चौराहा जाम कर दिया था और एक घंटे की मान मनौव्वल के बाद पुलिस ने गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले गई थी। देर रात करीब 10 बजे सभी को रिहा कर दिया गया था। विरोध के क्रम में शनिवार को फिर कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी की थी। मध्यह्न करीब 12 बजे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मूलगंज चौराहा पहुंचे और बड़ा चौराहा की ओर बढऩे लगे।

पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया तो धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा। लेकिन, इस बीच कुछ कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय तिलक हाल के पास फिर सरकार पुतला फूंकने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई लेकिन कांग्रेस नेता पुतले में आग लगा चुके थे। पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीनकर आग बुझा दी। विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.