Move to Jagran APP

यूपी के पंचायत चुनाव में कांग्रेस भी करेगी भागीदारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने खोले पत्ते

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मैनपुरी जाते समय आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चौपुला कट प्वाइंट पर कार्यकर्ताओं से बात की और पत्रकारों से बातचीत में पंचायत चुनाव में कांग्रेस की भागीदारी के संकेत भी दिए।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 01:49 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 01:49 PM (IST)
यूपी के पंचायत चुनाव में कांग्रेस भी करेगी भागीदारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने खोले पत्ते
इटावा में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

इटावा, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस भी भागेदारी करेगी और कांग्रेस कार्यकर्ता ग्राम पंचायत स्तर पर चुनाव लड़ेंगे। पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ता के उतरने का संकेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इटावा में दिया। वह मैनपुरी जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर चौपुला कट प्वाइंट पर रुककर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

loksabha election banner

बरालोकपुर में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में आने वाले पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ेगी। उन्होंने कि ग्राम स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ता इसके लिए तैयार रहें। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर के कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने की बात कही। यहां पर जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, आलोक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

बरालोकपुर में कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री पदम दुबे, असित दुबे ने उनका स्वागत किया। कांग्रेस अध्यक्ष पचास मीटर पैदल चलकर कार्यकर्ताओं से मिले और कुछ देर रुकने के बाद मैनपुरी के लिए प्रस्थान कर गये। मैनपुरी के कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे। सुबह से चौपुला कट प्वाइंट पर प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी के लिए इटावा व मैनपुरी जनपद के कार्यकर्ता मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.