Move to Jagran APP

कांग्रेस की कानपुर नगर और ग्रामीण कार्यकारिणी की सूची विवादों के घेरे में, संशोधन की मांग

कानपुर जिलाध्यक्ष के आपत्ति जताने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार कार्यकारिणी की सूची में संशोधन की संभावना बात कही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 07:10 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 07:10 AM (IST)
कांग्रेस की कानपुर नगर और ग्रामीण कार्यकारिणी की सूची विवादों के घेरे में, संशोधन की मांग
कांग्रेस की कानपुर नगर और ग्रामीण कार्यकारिणी की सूची विवादों के घेरे में, संशोधन की मांग

कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस नगर ग्रामीण कार्यकारिणी की घोषणा मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष ने की। आठ माह बाद जारी की गई कार्यकारिणी की सूची के आते ही विवाद हो गया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने ही सूची में संशोधन की संभावना की बात कहते हुए इस विवाद को बल दे दिया।

loksabha election banner

नगर ग्रामीण कांग्रेस की अध्यक्ष ऊषारानी कोरी को करीब आठ माह पहले बनाया गया था। इसके बाद कार्यकारिणी में अपने लोगों को शामिल कराने की जद्दोजहद शुरू हुई। मंगलवार को अध्यक्ष समेत 32 सदस्यों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। इसमे कई ऐसे नाम थे जो अध्यक्ष की संस्तुति पर नहीं जोड़े गए। अध्यक्ष ऊषारानी कोरी ने बताया कि सूची में कई ऐसे नाम हैं जिन्हें वह जानती तक नहीं है। उन्होंने यह दावा भी किया कि सूची में ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनके पास कांग्रेस की सदस्यता तक नहीं है।

ऐसे में उन्होंने उच्च पदाधिकारियों को सूचना दी और सूची संशोधित करने की मांग की है। सोशल मीडिया में भी उन्होंने इस सूची में गड़बडिय़ों की बात लिखी है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष भी उनके समर्थन में हैं। गोलमोल जवाब देते हुए उन्होंने भी सूची में संशोधन की संभावना जता दी। ऐसे में कार्यकारिणी की सूची में शामिल सदस्यों को अपना नाम बनाए रखने के लिए एक बार फिर लखनऊ तक दौड़ लगानी पड़ेगी।

  • सूची में संशोधन की संभावना है। जरूरत पड़ी तो संशोधन किया जा सकता है। हो सकता है कोई गलती हो गई हो, उसे सुधारा जाएगा। -अजय कुमार लल्लू, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.