आतंकवाद पर सरकार को निर्णय करना है, कांग्रेस साथ है : राजीव शुक्ला
आतंकवाद को सबसे ज्यादा कांग्रेस नके झेला है। हम इसका दंश समझते हैं। पुलवामा मुद्दे पर सरकार को निर्णय लेना है। कांग्रेस उनके साथ है।
By AbhishekEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 04:32 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 04:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर : आतंकवाद को सबसे ज्यादा कांग्रेस ने झेला है। हम इसका दंश समझते हैं। पुलवामा मुद्दे पर सरकार को निर्णय लेना है। कांग्रेस उनके साथ है। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा इस बात को पहले ही स्पष्ट कर चुके है। कानपुर लोकसभा के पर्यवेक्षक राजीव शुक्ला ने तिलक हाल में यह बात कही।शहर से किसी युवा को टिकट देने के सवाल पर बोले राहुल जी ने देश में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की बात कही है। इसका ख्याल रखा जाएगा। दावेदार शहर से होगा या बाहरी के सवाल पर स्पष्ट जवाब नही दिया। बोले यह आलाकमान तय करेगा। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए एकजुट होकर चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही। इसके बाद विधान सभावार कार्यकर्ताओ से मुलाकात की और परिस्थितियों को जाना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें