Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर खोला मोर्चा, बोले-दुर्भावना से ग्रसित है भाजपा सरकार

जिला और गांव स्तर पर अभियान की रूप रेखा बन चुकी है सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की मंशा को उजागर करेंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 04:27 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 04:27 PM (IST)
कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर खोला मोर्चा, बोले-दुर्भावना से ग्रसित है भाजपा सरकार
कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर खोला मोर्चा, बोले-दुर्भावना से ग्रसित है भाजपा सरकार

कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को दुर्भावना से ग्रसित बताते हुए जनता को ये सच बताने के लिए अभियान चलाने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को पूरी तरह गैरकानूनी करार देते हुए कहा है कि न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और प्रदेश अध्यक्ष को वहीं से इंसाफ मिलेगा।

loksabha election banner

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश है। अब एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता को गांव और गरीब मजदूर की झोपड़ी में भेजकर सरकार की दुर्भावना को उजागर करने का फैसला लिया है। बुधवार को तिलक हॉल में शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला और गांव स्तर पर अभियान की रूप रेखा बन चुकी है। सभी कार्यकर्ता अब जनता के सामने भाजपा सरकार का चेहरा उजागर करेंगे।

पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कांग्रेस भूख प्यास से पीड़ित प्रवासी मजदूरों की मदद करना चाहती थी। सरकार राजनीति में इस कदर दुर्भावना से ग्रसित हो गई है कि मदद भावना को भी नहीं समझा और उल्टा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा लॉकडाउन के दौरान कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में 90 लाख लोगों तक राशन और भोजन पहुंचाया। 10 लाख प्रवासियों की मदद की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.