फेसबुक पर लाइव हुए कांग्रेसी, यूपी सरकार को हठधर्मी बता दर्ज कराया विरोध
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासिचव प्रियंका वाड़ा के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं ने प्रवासी कामगारों को हो रही समस्या का मुद्दा उठाया।
कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासिचव प्रियंका वाड़ा के निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर जिला स्तर पर कांग्रेसी नेताओं ने फेसबुक लाइव पर पार्टी की नीतियों का बखान किया और यूपी सरकार काे हठधर्मी करार देते हुए विरोध दर्ज कराया।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड़ा ने कार्यकर्ताओं को फेसबुक लाइव पर सरकार की नीतियों पर अपनी बात रखने के निर्देश दिए थे। दोपहर एक बजे तिलक हॉल में कांग्रेस नेता एकत्र हुए और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए फेसबुक लाइव पर कार्यकर्ताओं और जनता से रूबरू हुए। कांग्रेस नेताओं ने यूपी सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रियंका वाड्रा द्वारा दी गई बसों को लेने से पहले बाधाएं खड़ी करने जैसे मुद्दे उठाए। अन्य जगहों से भी कांग्रेसियों ने फेसबुक लाइव पर अपना विरोध दर्ज कराया।
फेसबुक पर लाइव शहर कांग्रेस कमेटी के निर्वतमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, ने बसों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने अपनी हठधामता के चलते बसें नहीं चलाईं। कोरोना से सबको मिलकर लड़ना है और इसी भावना से एक हजार बसें लगाईं थीं। कांग्रेसियों ने लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को हो रही समस्या, क्वारंटाइन सेंटर में अव्यवस्थाओं के खिलाफ गुस्सा प्रकट किया। इससे पूर्व कांग्रेस नेताओं ने पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रंद्धाजली दी। कांगेस के प्रदेश सचिव कनिष्क पांडेय, अशोक धनविक, इखलाक अहमद, अभिनव भट्ट, त्रिलोकी त्रिवेदी, आयुष अग्रवाल, पुनीत राज शर्मा उपस्थित रहे।