Move to Jagran APP

कानपुर में करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड का गठन, 51 को बनाया पदाधिकारी

एक बूथ दस यूथ की रणनीति के तहत करिश्मा ठाकुर ने पार्टी की मजबूती की बात कही।

By AbhishekEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 04:25 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 04:25 PM (IST)
कानपुर में करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड का गठन, 51 को बनाया पदाधिकारी
कानपुर में करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड का गठन, 51 को बनाया पदाधिकारी

कानपुर, जेएनएन। महानगर कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए नेताओं ने भरपूर प्रयास शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड का गठन करते हुए 51 पदाधिकारी बनाए गए हैं। सोमवार को पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मजबूती का आह्वान किया।

loksabha election banner

सोमवार को गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड का गठन किया गया। शहर से 51 लोग पदाधिकारी बनाए गए। अभय प्रताप सिंह को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसमें 10 उपाध्यक्ष, 10 महामंत्री, 20 सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया। प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड की पहली बैठक का आयोजन करते हुए पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया। सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया।

एक बूथ पर दस यूथ की रणनीति

करिश्मा ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड का मूल उद्देश्य नौजवानों और छात्रों को कांग्रेस पार्टी से जोड़कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। एक बूथ पर 10 यूथ की रणनीति तैयार करने का मकसद लेकर प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड का गठन किया गया है। बैठक में पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, गणेश दीक्षित, राजेश सिंह, नितिन अग्निहोत्री, ललित पाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.