Move to Jagran APP

कानपुर में कांग्रेस के उत्तर जिलाध्यक्ष ने पीड़ितों की मदद को बनाया सेवक दल, कुछ दिन पहले मिले थे निर्देश

प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ चार दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ऑनलाइन मीटिंग की थी। इसमें सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में एक कोविड हेल्पडेस्क शुरू करें ताकि पीड़ितों की मदद की जा सके।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 01:10 PM (IST)
कानपुर में कांग्रेस के उत्तर जिलाध्यक्ष ने पीड़ितों की मदद को बनाया सेवक दल, कुछ दिन पहले मिले थे निर्देश
कानपुर में कांग्रेस के उत्तर जिलाध्यक्ष ने मदद को बढ़ाया हाथ। प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के निर्देश के सप्ताह भर बाद उत्तर जिलाध्यक्ष ने भी सेवक दल बनाकर सहायता केंद्र की शुरुआत कर दी है। इसकी रिपोर्ट भी उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को भेज दी है।

loksabha election banner

प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ चार दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ऑनलाइन मीटिंग की थी। इसमें सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में एक कोविड हेल्पडेस्क शुरू करें ताकि पीड़ितों की मदद की जा सके। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता, एमबीबीएस डॉक्टर के साथ आयुर्वेदाचार्य और होम्योपैथी के डॉक्टरों का पैनल बनाने के निर्देश भी दिए थे। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने दूसरे दिन आलाकमान से मिले निर्देशों का पालन किया। ठीक इसके दो दिनों बाद नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने भी हेल्पडेस्क की शुरुआत कर दी। अब करीब चार दिन बाद उत्तर जिलाध्यक्ष ने भी हेल्पडेस्क बनाकर कांग्रेस सेवक दल काे कोविड संक्रमितों की मदद के काम में लगा दिया है।

उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि वह कोविड संक्रमित हैं। जिसके चलते खुद को आइसोलेट कर लिया है। सेवा और मदद के कार्य बाहर निकले बिना नहीं हो सकते हैं। अधीनस्थ पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश देकर हेल्पडेस्क बनाने को कहा था। इसी कारण में इसमें थोड़ा वक्त लग गया है। देरी का कारण बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष को हेल्पडेस्क की रिपोर्ट भेज दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.