Move to Jagran APP

सूबे में अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस की नई पहल, मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए चल रहा इस नेता का नाम

घर-घर तक प्रियंका को पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दे दी गई है। योजनाबद्ध तरीके से कैलेंडर का वितरण किया जाएगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 07:47 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 01:10 PM (IST)
सूबे में अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस की नई पहल, मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए चल रहा इस नेता का नाम
प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।

कानपुर, जेएनएन। प्रदेश में होने वाले चुनाव के मद्​देनजर कांग्रेस अपनी पैठ बनाने में अनवरत रूप से जुटी हुई है। देश के कई राज्यों में सत्ता खोने के बाद कांग्रेस का पूरा जोर उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल करने की ओर है। बात करें नेतृत्व की तो पार्टी ने ये जिम्मा प्रियंका वाड्रा को दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका इस जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करेंगी। एआइसीसी ने उत्तर प्रदेश में प्रियंका वाड्रा को घर-घर पहुंचाने के लिए नए साल के कैलेंडर का सहारा लिया है। इसके लिए पीसीसी को दस लाख कैलेंडर दिए गए हैं। कानपुर को 50 हजार कैलेंडर मिलेंगे हालांकि यहां से एक लाख कैलेंडर मांगे गए हैं।

loksabha election banner

प्रियंका बनीं यूपी ईस्ट की प्रभारी 

लोकसभा चुनाव के दौरान ही प्रियंका ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां शुरू कर दी थीं। हालांकि इसका बहुत ज्यादा फायदा कांग्रेस को नहीं मिला। अब प्रियंका 2022 के लिए प्रदेश में जमीन तैयार कर रही हैं। प्रदेश में जनसंपर्क और जन अंदोलन के दौरान उनके संघर्ष को पार्टी ने कैलेंडर में उतारा है। ऐसे दस लाख कैलेंडर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिलों की आबादी के हिसाब से कैलेंडर वितरित करेगी। पार्टी सूत्र बताते हैं कि शहर को 50 हजार कैलेंडर दिए जा रहे हैं हालांकि एक लाख कैलेंडर मांगे गए हैं। पार्टी में इस बात की चर्चा भी जोर पर है कि आने वाले समय में कांग्रेस प्रियंका को भावी मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर उतारेगी। यही कारण है कि घर-घर तक प्रियंका को पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने बताया कि वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दे दी गई है। योजनाबद्ध तरीके से कैलेंडर का वितरण किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.