Move to Jagran APP

Congress : प्रियंका की कसौटी पर खरा उतरने के बाद तय होगा शहर अध्यक्ष, जानिए कौन-कौन हैं दावेदार Kanpur News

हाईकमान को भेजी गई थी कई नामों की सूची आज दिल्ली बुलाए गए हैं सभी दावेदार।

By AbhishekEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 10:27 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 10:29 AM (IST)
Congress : प्रियंका की कसौटी पर खरा उतरने के बाद तय होगा शहर अध्यक्ष, जानिए कौन-कौन हैं दावेदार Kanpur News
Congress : प्रियंका की कसौटी पर खरा उतरने के बाद तय होगा शहर अध्यक्ष, जानिए कौन-कौन हैं दावेदार Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वालों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। शुक्रवार को 12 तुगलक रोड दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने कई दावेदारों को तलब किया है। माना जा रहा है कि यहां प्रियंका वाड्रा के सामने साक्षात्कार के बाद नया अध्यक्ष चुना जाएगा। शहर कांग्रेस कमेटी की सूची अगले सप्ताह जारी कर दी जाएगी।

loksabha election banner

रायबरेली में 22 से 24 अक्टूबर के बीच सूबे के सभी जिलाध्यक्षों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में प्रदेश के 51 ग्रामीण और नगर ग्रामीण जिलाध्यक्षों की सूची दो दिन पूर्व जारी की गई थी। अब प्रदेश के शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की सूची जारी होनी है। इसके लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को जिले से शहर कांग्रेस कमेटी के कई दावेदारों को राहुल गांधी के आवास पर बुलाया गया है। यहां प्रियंका वाड्रा दावेदारों का साक्षात्कार ले सकती हैं।

कांग्रेस हाईकमान से बुलावा आने के बाद दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष की दौड़ में कई नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि हाईकमान को भेजी गई सूची में हरप्रकाश अग्निहोत्री, शैलेंद्र दीक्षित, शरद मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, मदन मोहन शुक्ला, प्रमोद जायसवाल, महेश दीक्षित, अंबरीश गौड़, मोहम्मद इरफान, जेपी पाल के नाम शामिल हैं। एआइसीसी सदस्य आलोक मिश्रा को भी हाईकमान से बुलावा आया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.