Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवाओं पर कांग्रेस की विशेष नजर, युवा क्रांति यात्रा से रही जोड़

    By Edited By:
    Updated: Wed, 09 Jan 2019 11:15 AM (IST)

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा, दिल्ली में होगा समापन ,प्रदेश में पहुंच चुकी यात्रा 26 जनवरी को शहर आएगी।

    Hero Image
    युवाओं पर कांग्रेस की विशेष नजर, युवा क्रांति यात्रा से रही जोड़

    कानपुर, जेएनएन।  कांग्रेस का आलाकमान अब युवाओं की ओर ध्यान दे रहा है। उन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए युवा क्रांति यात्रा की शुरुआत की गई है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली इस यात्रा का समापन दिल्ली में राजघाट पर किया जाएगा। इस यात्रा में शामिल लोग जगह-जगह सभाएं करके युवाओं को कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों से रूबरू करा रहे हैं।
    राफेल खरीद में घोटाला, महिलाओं की असुरक्षा और बढ़ते अपराध, सरकारी कार्यालयों में बढ़ता भ्रष्टाचार, युवाओं को नौकरी व किसानों को फसल का उचित मुआवजा न मिलने जैसे मुद्दों पर बात हो रही है। इन मुद्दों के जरिये यात्रा में शामिल कांग्रेसी युवाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ ही 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए वोट बैंक मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
    दिसंबर में शुरू हुई थी यात्रा तमिलनाडु से 16 दिसंबर 2018 को युवा क्रांति यात्रा शुरू हुई थी। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास इस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से होते हुए ये यात्रा प्रदेश में पहुंच चुकी है। 26 जनवरी को लखनऊ होते हुए यात्रा शहर पहुंचेगी और यहां बड़ा चौराहा पर सभा करने के बाद 27 जनवरी को इटावा के लिए रवाना होगी। यात्रा 30 जनवरी को राजघाट पहुंचकर समाप्त हो जाएगी।
    कांग्रेस के सभी घटक होंगे शामिल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर सिंह और जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा ने बताया कि शहर में आयोजित सभा में कांग्रेस के सभी घटक शामिल होंगे। इसके लिए शहर कांग्रेस कमेटी, नगर ग्रामीण कांग्रेस, ग्रामीण कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और सेवादल के कार्यकर्ताओं को सूचित कर दिया गया है।
    सभा की सफलता को बनी रणनीति यात्रा के शहर आगमन पर होने वाली सभा की सफलता के लिए मंगलवार को तिलक हाल में बैठक हुई। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी बड़े पदाधिकारी शामिल हुए। तय हुआ कि पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सभा तक लाने का कार्य करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मो. तौहीद, अभिनव तिवारी, आयुष अग्रवाल, शोभित शुक्ला, मोनू मिश्र, मुकेश परिहार, विवेक सिंह रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें